एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड के छात्रों को अब नहीं सताएगी मार्कशीट खोने की चिंता, जानिए- क्यों

नैड प्रणाली में शामिल होने पर यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को अपने अंक पत्र, प्रमाण पत्र खोने की चिंता नहीं सताएगी और सीबीएसई बोर्ड की तरह इस बोर्ड के भी विद्यार्थी डिजिटल डिपाजिटरी में अपनी मार्कशीट रख सकेंगे.

इलाहाबाद: देश के सबसे बड़े माध्यमिक शिक्षा बोर्ड- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने नेशनल एकैडमिक डिपॉजिटरी (नैड) प्रणाली में शामिल होने की तैयारी की है जिसके लिए माध्यमिक शिक्षा सचिव के पास प्रस्ताव भेजा गया है.

नैड प्रणाली में शामिल होने पर यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को अपने अंक पत्र, प्रमाण पत्र खोने की चिंता नहीं सताएगी और सीबीएसई बोर्ड की तरह इस बोर्ड के भी विद्यार्थी डिजिटल डिपाजिटरी में अपनी मार्कशीट रख सकेंगे.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि हमने नैड प्रणाली में शामिल होने का प्रस्ताव शासन को भेजा है और जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है.

बोर्ड के पास 2003 से अब तक के सभी आंकड़े डिजिटल प्रारूप में मौजूद हैं

यूपी बोर्ड के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एनडीएमएल के साथ डिपाजिटरी रखने का मन बनाया गया है. बोर्ड के पास वर्ष 2003 से अब तक के सभी आंकड़े डिजिटल प्रारूप में मौजूद हैं जिन्हें इस डिपाजिटरी में एक साथ अपलोड किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से पूर्व के आंकड़े चूंकि डिजिटल प्रारूप में नहीं हैं, इसलिए बाद में इसे डिजिटल प्रारूप में परिवर्तित करने पर विचार किया जाएगा. बता दें कि नैड के तहत एनडीएमएल और सीवीएल को एकैडमिक डिपाजिटरी के तौर पर चुना गया है.

यूपी बोर्ड से हर साल 65-70 लाख विद्यार्थी माध्यमिक की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं

सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य बोर्ड से हर साल करीब 3.5 करोड़ विद्यार्थी माध्यमिक (हाईस्कूल और इंटरमीडिएट) की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं जिसमें अकेले यूपी बोर्ड से हर साल 65-70 लाख विद्यार्थी माध्यमिक की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं.

डिग्री, डिप्लोमा, अंक पत्रों और प्रमाण पत्रों को सीधा नैड में अपलोड कर दिया जाएगा

भारत सरकार ने सभी शैक्षणिक अंक पत्रों और प्रमाण पत्रों को नैड के माध्यम से डिजिटाइज करने का निर्णय किया है. इसके तहत छात्रों को दी जाने वाली डिग्री, डिप्लोमा, अंक पत्रों और प्रमाण पत्रों को सीधा नैड में अपलोड कर दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि इस आनलाईन डिपाजिटरी को कहीं से भी और कभी भी इंटरनेट से कनेक्ट कर छात्र अपने आधार या नैड पहचान अंक के जरिए अपनी डिग्री या डिप्लोमा को देख और डाउनलोड कर सकेंगे और साथ ही नियोक्ता को इसे जांचने की अनुमति देकर सत्यापन की लंबी प्रक्रिया से बच सकेंगे.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की इस पहल से अंक पत्रों, प्रमाण पत्रों आदि के खोने, चोरी होने या खराब होने की संभावना खत्म हो जाएगी. वहीं दूसरी ओर, पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी के लिए इंटरव्यू देने या विदेश जाने के लिए वीजा प्राप्त करने के दौरान प्रमाण पत्रों को अपने साथ लाने का झंझट नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का अपडेट
CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का अपडेट
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget