एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, 10 और 12वीं के 58 लाख छात्र देंगे परीक्षा

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं क्लास की परीक्षा आज से शुरू हो रही है. इस बोर्ड परीक्षा में 58 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे.

प्रयागराज: यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं क्लास की परीक्षा आज से शुरू हो रही है. इस बोर्ड परीक्षा में 58 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे. परीक्षा में शामिल होने वालों में दसवीं क्लास के इकतीस लाख से ज़्यादा और बारहवीं के छब्बीस लाख के करीब बच्चे हैं.

इस बार की बोर्ड परीक्षा में नक़ल रोकने और परीक्षा को बिना विवादों के आयोजित कराने को लेकर कई नये कदम उठाए जाने के दावे किये जा रहे हैं. इस बार सभी सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही कई केंद्रों वाइस रिकार्डर भी लगाए गए हैं. बिना सीसीटीवी वाले क्लासरूम में परीक्षा नहीं होगी.

नक़ल रोकने के लिए इस बार की परीक्षा में एसटीएफ और एलआईयू को भी लगाया गया है. हर मंडल में शिक्षा विभाग के बड़े अफसरों को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है. बोर्ड अफसरों ने सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया है. इन सबके बावजूद नक़ल पर पूरी तरह रोक लगा पाना और पूरी परीक्षा को बिना विवादों के संपन्न कराना किसी चुनौती से कम नहीं होगा.

सात फरवरी से शुरू हो रहे दसवीं क्लास की परीक्षा अठाइस फरवरी को ख़त्म होगी, जबकि बारहवीं क्लास की परीक्षा दो मार्च तक चलेगी. दसवीं क्लास में इस बार इकतीस लाख पंचानबे हजार छह सौ तीन स्टूडेंट शामिल होंगे, जबकि बारहवीं क्लास के छब्बीस लाख ग्यारह हजार तीन सौ उन्नीस बच्चे परीक्षा देंगे.

यूपी के सभी पचहत्तर जिलों में हो रही परीक्षा के लिए आठ हजार तीन सौ चौवन सेंटर्स बनाए गए हैं. इस बार 1314 सेंटर्स को संवेदनशील और 448 केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है. परीक्षा कराने में तकरीबन तीन लाख टीचर्स व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसके अलावा नक़ल रोकने के लिए एक हजार से ज़्यादा फ़्लाइंग स्क्वायड लगाए गए हैं.

दसवीं और बारहवीं दोनों ही क्लास में बच्चों को पेपर पढ़ने के लिए इस बार भी पंद्रह मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा. जेल में बंद कैदियों को परीक्षा दिलाने के लिए इस बार आठ जेलों को भी सेंटर बनाया गया है.

यूपी बोर्ड ने स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों की मदद के लिए हेडक्वार्टर पर एक हेल्पलाइन सेंटर बनाया है. यह सेंटर चौबीसों घंटे काम करेगा, जिसमें तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. ये नंबर 0532 --- 2622767, 2623182 और 2623139 हैं. बोर्ड की सचिव नीना श्रीवस्तव के मुताबिक नक़ल कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
पाली में कमजोर मानसून ने तोड़ी किसानों की कमर, ट्रेन से मंगाएंगे पानी
पाली में कमजोर मानसून ने तोड़ी किसानों की कमर, ट्रेन से मंगाएंगे पानी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget