एक्सप्लोरर

BJP सासंद ने किया शहादत का अपमान, कहा- ‘सेना के जवान हैं तो जान जाएगी ही’

30 दिसंबर की आधी रात करीब दो बजे पुलवामा के लेथोपोरा में सीआरपीएफ ट्रेनिंग कैंप को आतंकियों ने निशाना बनाया था, जिसमें पांच जवान शहीद हुए थे.

रामपुर: जम्मू-कश्मीर में जवानों की शहादत के बीच उत्तर प्रदेश के रामपुर से बीजेपी सांसद नेपाल सिंह ने शर्मनाक बयान देकर शहादत का अपमान किया है. सासंद नेपाल सिंह ने कहा है कि सेना के जवान हैं तो जान जाएगी ही. सांसद नेपाल सिंह को शायद शाहदत की कद्र ही नहीं, यही वजह कि वो देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले जवानों पर ऐसा बेतुका बयान दे रहे हैं. इससे भी शर्मनाक बात ये है कि बीजेपी सांसद नेपाल सिंह को सरहद को गोलियों और गांव के झगड़े में कोई फर्क नज़र नहीं आता. नेपाल सिंह ने कहा है, ‘’ये तो रोज मरेंगे आर्मी में, कोई ऐसा देश है जहां आर्मी का आदमी न मरता हो झगड़े में? गांव में भी झगड़ा होता है, लट्ठबाजी होती है तो एक न एक तो घायल होगा ही.’’ उन्होंने आगे खुद कुछ ऐसा सवाल किया, जो हैरान करने वाला था. ‘’अच्छा हमें कोई डिवाइस बताओ, जिससे आदमी न मरे. ऐसी चीज बताओ कि गोली काम न करे, उसे करवा दें.’’ बता दें कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने उरी कैंप जैसे हमले को दोहराने की साजिश रची थी. 30 दिसंबर की आधी रात करीब दो बजे पुलवामा के लेथोपोरा में सीआरपीएफ ट्रेनिंग कैंप को आतंकियों ने निशाना बनाया था, जिसमें पांच जवान शहीद हुए थे. इस हमले के बाद से पूरे देश भर में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठ रही है, लेकिन शायद देश के इस गुस्से से बीजेपी सांसद नेपाल सिंह पूरी तरह से बेखबर हैं और यही वजह है वो शहादत पर इस तरह शर्मनाक बयान दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस का भावुक संदेश, लोग बोले- धन्यवाद
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस का भावुक संदेश, लोग बोले- धन्यवाद
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget