एक्सप्लोरर

बीजेपी की परीक्षा में फेल हो रहे हैं यूपी के सांसद और विधायक, नहीं दे पाए जवाब

यूपी में इन दिनों बीजेपी नेताओं के जेनरल नॉलेज का टेस्ट हो रहा है. रिज़ल्ट जानेंगे तो आपको यक़ीन नहीं होगा. एक दो नेताओं को छोड़ कर सब फ़ेल हो गए. पीएम नरेन्द्र मोदी के सैनिक उनके नाम पर हो रही परीक्षा में फिसड्डी साबित हो रहे हैं.

लखनऊ: यूपी में इन दिनों बीजेपी नेताओं के जेनरल नॉलेज का टेस्ट हो रहा है. रिज़ल्ट जानेंगे तो आपको यक़ीन नहीं होगा. एक दो नेताओं को छोड़ कर सब फ़ेल हो गए. पीएम नरेन्द्र मोदी के सैनिक उनके नाम पर हो रही परीक्षा में फिसड्डी साबित हो रहे हैं. सांसद, विधायक से लेकर पार्टी के ज़िला स्तर के नेताओं को जवाब नहीं सूझ रहा है. कुछ सांसदों को ये भी नहीं पता मोदी सरकार ने जनता के लिए क्या किया है? टेस्ट और उसके नतीजों की रिपोर्ट बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व को भी भेजी जायेगी. बात 15 जुलाई की है, अयोध्या में बीजेपी नेताओं की बैठक बुलाई गई थी. इलाक़े के दोनों सांसद और सभी विधायक बुलाए गए थे. फ़ैज़ाबाद के एमपी लल्लू सिंह और अंबेडकरनगर के एमपी हरिओम पांडे तय समय पर पहुँच गए थे. पार्टी के ज़िला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पार्टी नेताओं को बुलाया गया था. अवध क्षेत्र के बीजेपी के संगठन मंत्री प्रद्युमन इस मीटिंग में ख़ास तौर से लखनऊ से आये थे. बैठक की शुरूआत में ही उन्होंने सबसे पूछा," क्या किसी को पता है कि मोदी सरकार ने चार साल में कितनी योजनायें शुरू की है." पूरे हॉल में सन्नाटा छा गया. किसी को इसका जवाब पता नहीं था. सब एक दूसरे का मुँह देखने लगे. प्रद्युमन ने बताया ऐसी 130 योजनायें हैं. किसी को 25 का नाम पता हैं? एक विधायक ने हाथ उठा कर कहा हमें पता है लेकिन जब एमएलए साहेब ने योजनाओं के नाम गिनाने शुरू किया तो गिनती 9 से आगे नहीं बढ़ पाई. बाक़ी विधायक चुपचाप बैठे रहे. सब को अपनी जगहँसाई का डर था. इसी बीच एक युवा कार्यकर्ता ने खड़े होकर दावा किया कि उसे मोदी सरकार में शुरू हुई 25 योजनाओं के नाम याद हैं. कहीं अपनी भी बारी न आ जाए, इस डर से फ़ैज़ाबाद के सांसद लल्लू सिंह ने बात घुमाने की कोशिश की. पूर्व सांसद के भाई की मीट फैक्ट्री में तड़प-तड़प कर तीन मजदूरों की मौत उन्होंने कहा कई योजनायें ठीक से जनता तक नहीं पहुँच रही हैं. संगठन मंत्री प्रद्युमन बोले कि आप पहले योजनाओं की पूरी जानकारी तो ले लीजिए. बीजेपी के सामान्य ज्ञान के टेस्ट में सभी विधायक और सांसद फ़ेल हो गए. लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बीजेपी ने अपने सभी नेताओं का टेस्ट लेने का मन बनाया है. पार्टी जानना चाहती है कि इनके लोगों को मोदी सरकार के काम काज के बारे में कितना पता है. सरकारी योजनाओं के सहारे ही पार्टी की तैयारी वोटरों तक पहुँचने की है. नहीं रहे गीतकार नीरज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक उज्जवला योजना से लेकर सौभाग्य योजना तक, बीजेपी इनका लाभ लेने वालों को ‘अपना’ बना लेना चाहती है लेकिन बीजेपी के नेताओं को तो इन योजनाओं के बारे में ही नहीं पता है. सांसदों और विधायकों का तो हाल सबसे बुरा है. अधिकतर को दस योजनाओं के नाम तक नहीं आते हैं. ऐसे सभी नेताओं की रिपोर्ट कार्ड तैयार हो रही है. योगी सरकार ने मोदी राज में शुरू हुई योजनाओं के लाभार्थियों के वेरिफ़िकेशन के आदेश दिए हैं. सभी 75 जिलों के डीएम को अगस्त महीने के पहले हफ़्ते तक इसे पूरा करने को कहा गया है. इसके बाद इन सभी लोगों से बीजेपी के बूथ कार्यकर्ता मुलाक़ात करेंगे. उनसे अगले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी का साथ देने की अपील की जायेगी. यूपी की इन बड़ी खबरों को भी पढ़ें जनाजे की हो रही थी तैयारी तभी फ्रीज़र के अंदर से झांकने लगा मुर्दा, रिश्तेदार डर कर भागे सपा के डिजिटल योद्धा देंगे बीजेपी को मात, ढाई सौ कार्यकर्ताओं की डिजिटल टीम तैयार पीएम मोदी के गोद लिए हुए गांवों में उनकी सांसद निधि से नहीं खर्च हुआ एक भी पैसा डिजिटल वालंटियर्स के जरिए क़ानून व्यवस्था पर नजर रखेगी यूपी पुलिस लोकसभा चुनावों की तैयारी में बीजेपी, 11-12 अगस्त को होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget