एक्सप्लोरर

यूपी: कथित जैश आतंकियों के मोबाइल डाटा के आधार पर कुछ और लोगों से पूछताछ

यूपी एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया, 'इन दोनों के फोन का डाटा सोमवार अदालत में निकाला गया और अब उसका परीक्षण चल रहा है. गिरफ्तार युवकों से सहारनपुर के जिन कुछ लोगो का संबंध पता चला है उनसे भी पूछताछ की जा रही है.

लखनऊ: सहारनपुर के देवबंद से पकड़े गए कथित रूप से जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आतंकियों के फोन का डाटा सोमवार को निकाला गया और इनके जिन लोगों से संबंध थे, उनसे भी पूछताछ की जा रही है.

यूपी एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया, 'इन दोनों के फोन का डाटा सोमवार अदालत में निकाला गया और अब उसका परीक्षण चल रहा है. गिरफ्तार युवकों से सहारनपुर के जिन कुछ लोगो का संबंध पता चला है उनसे भी पूछताछ की जा रही है.’’ इससे पहले रविवार को डीजीपी ओपी सिंह ने इन दोनों कथित आतंकियों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी और डीजीपी (कश्मीर) दिलबाग सिंह से इस संबंध में बात की थी.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के आधार पर और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं. पूछताछ में पता चला कि आरोपी ‘बीबीएम’ और वर्चुअल नंबरों का प्रयोग कर रहे थे. यह एक ऐसा एप है जो प्ले स्टोर पर नहीं है. मेसेजिंग में हथियारों के आवागमन और बड़ी घटना करने की तैयारी करने की जानकारी पूछताछ में मिली है.

गौरतलब है कि प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो सदस्यों को शुक्रवार को सहारनपुर के देवबंद में गिरफ्तार किया था.

पकड़े गये दोनों आतंकवादी स्थानीय युवाओं को बरगलाकर जैश-ए-मोहम्मद में भर्ती करने के अभियान के तहत उत्तर प्रदेश आये थे.

पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि यूपी एटीएस को दो दिन पहले सूचना मिली थी कि देवबंद में कुछ युवक बिना दाखिले के छात्र बनकर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए युवाओं की भर्ती कर रहे हैं. सर्विलांस की मदद से उनकी पड़ताल की गई तो शक और मजबूत हो गया.

उन्होंने बताया था कि पकड़े गए युवकों के कमरे की तलाशी लेने पर उनके मोबाइल फोन से तथाकथित जिहादी ऑनलाइन चैट, वीडियो और तस्वीरें बरामद की गई हैं. इनका गहन परीक्षण किया जा रहा है. इसके अलावा दो पिस्तौल और 30 कारतूस भी मौके से मिले हैं.

पुलिस महानिदेशक ने बताया था कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि शाहनवाज और आकिब जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय सदस्य हैं और दोनों को इस तंजीम में नए सदस्यों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश भेजा गया था.

शाहनवाज जम्मू कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है. वहीं उसका साथी आकिब अहमद पुलवामा का निवासी है. पूछताछ में मालूम हुआ है कि शाहनवाज हथगोले बनाने और चलाने में माहिर होने के साथ-साथ आतंकवाद का प्रशिक्षण भी देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget