एक्सप्लोरर

यूपी: आजम खान की जबान फिर हुई बेलगाम, बिना नाम लिए जयाप्रदा को बताया तवायफ

बता दें कि आजम खान और जयाप्रदा की अदावत पुरानी है. चुनाव में हारने के बाद भी आजम खान जया प्रदा को भूल नहीं रहे हैं. अब फिर उन्होंने आपत्तिजनक बयान दिया है. बस नाम नहीं लिया है.

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से सांसद आजम खान एक बार फिर विवादों में हैं. विवाद की वजह भी उनके तीखे और विवादास्पद बोल हैं. आजम खान ने बिना नाम लिए गुजरे जमाने की फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. आजम खान और जयाप्रदा की अदावत पुरानी है. पहले भी वो कई आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं. वीडियो में आजम खान कह रहे हैं, 'मैंने %$#*& नहीं खोला है. नाचघर नहीं खोला है. मैं %$#*& लफ्ज खासतौर पर इस्तेमाल कर रहा हूं और लोगों को ये मालूम है कि यह शब्‍द कहां जाकर लग रहा है. जिस समाज में इस लफ्ज को मोहतरम मान लिया जाएगा, वह समाज क्या तरक्की करेगा, क्या सिर उठा कर चलेगा?' बीजेपी पर निशाना साधते हुए आजम खान ने कहा कि आपने देखा कि अंजाम क्या हुआ? कितनी दौलत खर्च हुई थी? कितनी ताकत लगाई गई? कहते थे आजम खान जीत गए तो जड़ से नाक निकल जाएगी. अरे नाक नहीं जाने क्या-क्या निकल गई. सपा सांसद ने आगे कहा कि हमने खुद कहते हुए सुना है कि पूरी भारतीय जनता पार्टी हार जाती, लेकिन आजम खान नहीं जीतता हमें खुशी थी. हम इतने बुरे हैं. सिर्फ इसलिए बुरे हैं कि हम बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं. बता दें कि आजम खान ने बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ एक विवादित बयान दिया था. इस पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने उनके तीन दिन तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी थी. अमर सिंह ने आजम खान के बयान पर कहा, ये वो लोग हैं जो महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते, इन्हीं की पार्टी के सांसद जया बच्चन भी हैं जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. अमर सिंह ने इसके साथ ही सोनल मानसिंह समेत कई और हस्तियों का नाम लिया जिनको पद्म पुरस्कार मिल चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांका: कर्मा-धर्मा पर्व में मातम, 3 सहेलियों की डूबने से मौत
बांका: कर्मा-धर्मा पर्व में मातम, 3 सहेलियों की डूबने से मौत
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
गोंडा: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर, सपा ने की कार्रवाई की मांग
गोंडा: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर, सपा ने की कार्रवाई की मांग
आजमगढ़ में पूजा कराने आए 2 पंडितों की हत्या, पत्नी को भी मारी गोली
आजमगढ़ में पूजा कराने आए 2 पंडितों की हत्या, पत्नी को भी मारी गोली

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
Embed widget