यह मामला IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की संदिग्ध मौत से जुड़ा है, जिसने संस्थान और जांच व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं। साहिल की मौत के बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को लेकर भी आरोप और विरोध सामने आए हैं। इसी बीच मुंबई पुलिस के हाथ लगा करीब 15 मिनट का एक वीडियो जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो परीक्षा केंद्र का है, जिसमें परीक्षा खत्म होने से कुछ मिनट पहले की गतिविधियां रिकॉर्ड हैं। दावे के मुताबिक, इसी दौरान साहिल को परीक्षा में नकल के आरोप में पकड़ा गया और परीक्षा हॉल से बाहर किया गया था।