एक्सप्लोरर

यूपी: हर गांव तक समस्याओं का समाधान पहुंचाना मेरी प्रतिबद्धता- स्मृति ईरानी

स्मृति ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता के लिए जारी एक रिकार्डेड संदेश में कहा कि अपने संकल्प को दोहराती हूं कि आगामी पांच वर्षों में हर गांव तक, हर पुरवा तक, हर न्याय पंचायत तक समस्याओं का समाधान पहुंचाना मेरी प्रतिबद्धता रहेगी. एक बार फिर संकल्पित अमेठी ने विकास की ओर कदम बढ़ाया है.

अमेठी: अमेठी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को यहां के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अगले पांच साल हर गांव तक समस्याओं का समाधान पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी.

स्मृति ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता के लिए जारी एक रिकार्डेड संदेश में कहा, 'अपने संकल्प को दोहराती हूं कि आगामी पांच वर्षों में हर गांव तक, हर पुरवा तक, हर न्याय पंचायत तक समस्याओं का समाधान पहुंचाना मेरी प्रतिबद्धता रहेगी. एक बार फिर संकल्पित अमेठी ने विकास की ओर कदम बढ़ाया है.'

उन्होंने कहा, 'अमेठी की स्नेही बहनों, सम्मानित भाइयों को मैं प्रणाम करती हूं. मैं स्मृति ईरानी, आज से आपकी विधिवत सांसद. एक साधारण परिवार की मुझ जैसी महिला को आप सबने आशीर्वाद दिया. आप सबने जो इतिहास रचा, उसे देश और दुनिया ने देखा.'

स्मृति ने कहा, 'आज भारतीय जनता पार्टी की एक साधारण कार्यकर्ता होने के नाते आपके श्रीचरणों में मैं अपनी कृतज्ञता अर्पित करती हूं. मेरी ओर से, भारतीय जनता पार्टी के संगठन की ओर से, हमारे कार्यकर्ताओं की ओर से आपको शत शत नमन, आपको आभार.'

यह रिकार्डेड संदेश अमेठी में उनकी आईटी सेल की टीम से जारी किया गया.

इससे पहले स्मृति ने सुबह ट्वीट कर लिखा, "एक नयी सुबह अमेठी के लिए, एक नया संकल्प.धन्यवाद अमेठी. शत शत नमन."

उन्होंने लिखा, "आपने विकास पर विश्वास जताया, कमल का फूल खिलाया. अमेठी का आभार."

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित अमेठी सीट पर गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 55,120 वोटों से जीत की दर्ज की. स्मृति ईरानी को चार लाख 68 हजार 514 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चार लाख 13 हजार 394 वोट हासिल हुए. इससे पहले राहुल इस सीट से लगातार तीन बार सांसद रहे हैं.

लोकसभा चुनाव: 2014 में लोकसभा में नहीं पहुंच सका था एक भी मुसलमान सांसद , इस बार यूपी से 6 सांसद जीते

लोकसभा चुनाव: कोर वोटर भी नहीं संभाल पाईं बीएसपी-एसपी, बीजेपी को जिताने के लिए टूटी जाति की दीवार!

उत्तरप्रदेश के 11 विधायक जीते लोकसभा चुनाव, रिक्त विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

यूपी: अनुसूचित जातियों के लिये आरक्षित सीटों पर भी रहा बीजेपी का दबदबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget