एक्सप्लोरर

अलीगढ़ः धार्मिक गतिविधियों पर रोक- सड़क पर नहीं पढ़ी जा सकेगी हनुमान चालीसा, ना होगी नमाज

अलीगढ़ के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील होने के नाते एहतियात के तौर पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाने का ये फैसला किया है. हालांकि ईद जैसे मौकों पर ये बैन लागू नहीं होगा.

अलीगढ़: मुसलमानों के सड़कों पर नमाज अदा करने वाले विरोध में कुछ संगठनों द्वारा सड़क पर ही प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ और महाआरती शुरू करने के बाद अलीगढ़ प्रशासन ने सड़कों पर होने वाली धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. अलीगढ़ के जिलाधिकारी सी.बी. सिंह ने कहा कि यह प्रतिबंध सड़क पर नमाज पढ़ने वालों पर भी लगा है. हालांकि ईद जैसे मौकों पर यह प्रतिबंध नहीं रहेगा, क्योंकि तब बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं.

उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व अनुमति के जुमे की नमाज सहित किसी भी धार्मिक गतिविधियों को सड़कों पर आयोजित नहीं करने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हर किसी को उनके धर्म का पालन करने की आजादी है, लेकिन ये आजादी उनके अपने घर पर हैं न कि सड़क पर.

उन्होंने आगे कहा, "मैंने हाल के दिनों में ऐसी गतिविधियों में शामिल संगठनों के प्रतिनिधियों से बात की है और उन्हें इस मुद्दे की संवेदनशीलता से अवगत कराया है. ऐसी गतिविधियों से कानून और व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. अलीगढ़ वैसे भी सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जिला है."

सड़कों पर नमाज पढ़ने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के विरोध में बजरंग दल जैसे कई दक्षिणपंथी संगठनों ने शहर में मंदिरों के बाहर हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान आरती का आयोजन करना शुरू कर दिया था, जिससे सड़कों पर अव्यवस्था फैलने लगी थी.

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से शुरू हुआ विरोध का यह तरीका पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में लोग अपनाया जा चुका है.

पिछले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता व अलीगढ़ की पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने भी ऐसे ही एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था.

अलीगढ़ शहर इकाई के भाजपा महासचिव मानव महाजन ने कहा, "यदि एक समुदाय नमाज के लिए सड़क को अवरुद्ध कर सकता है, तो हिंदू सड़कों पर महाआरती क्यों नहीं कर सकते?"

महाजन ने कहा कि वह उन लोगों के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने सड़कों पर नमाज अदा करने से रोकने के लिए इस परंपरा की शुरुआत की.

यूपी: UPPSC ने जारी किया 2019- 2020 का एग्जाम कैलेंडर, यहां देखें तारीखें

यूपी: बीजेपी नेता का विवादित बयान- आजम खान का सिर कलम कर संसद के बाहर लटकाया जाए

यूपी: अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना, गिर सकती है बिजली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget