एक्सप्लोरर

यूपी: दहेज की मांग को लेकर पहले की पत्नी की हत्या, फिर मिट्टी का तेल डालकर जलाया

श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि तीन तलाक व तलाक पर सुलह संबंधी कोई जानकारी पुलिस के पास अभी तक नहीं आई है. मृतका के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है.

श्रावस्ती: श्रावस्ती जिले में एक महिला को दहेज की मांग को लेकर हत्या करने के बाद में केरोसिन तेल डाल कर जलाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इसे दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

मामला श्रावस्ती जिले के भारत नेपाल सीमावर्ती सिरसिया थानांतर्गत गडरा गांव का है. गांव निवासी रमजान ने अपनी पुत्री सईदा (22) का विवाह गांव के ही नफीस से करीब छः वर्ष पहले किया था. दोनों के दो बच्चे भी हैं. नफीस मुंबई में काम करता है.

मृतका सईदा के पिता रमजान ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि दहेज के कारण उसकी पुत्री को उसका पति और ससुराली रिश्तेदार मारते पीटते थे. 6 अगस्त को नफीस ने मुंबई से फोन पर सईदा को तलाक दे दिया था. बकरीद पर नफीस गांव आया तो शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया.

उन्होंने आरोप लगाया कि समझौते के बाद नफीस सईदा को घर के अंदर ले गया और परिजनों के साथ मिलकर अपनी छः साल की बच्ची के सामने उसकी हत्या कर दी. बाद में केरोसिन तेल छिड़क कर जला दिया..

श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया, "तीन तलाक व तलाक पर सुलह संबंधी कोई जानकारी पुलिस के पास अभी तक नहीं आई है. मृतका के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या की धारा के तहत आठ नामजद अभियुक्तों के खिलाफ ब्याहता को मारने का मामला दर्ज किया गया है.’’

श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के पति नफीस और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. विवेचना में दोषी पाए जाने पर शेष अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. तलाक की कोई बात तहरीर में भी नहीं है, फिर भी विवेचना में कोई तथ्य सामने आए तो कार्यवाही की जाएगी.

यूपी: मुगल वंशज प्रिंस हबीबुद्दीन तुसी ने कहा, 'राम मंदिर के लिए दूंगा सोने की ईंट'

अपराध से यूपी 'लहूलुहान'- 24 घंटे में हुईं 12 हत्याएं, विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार

यूपी: प्रयागराज में 12 घंटे में 6 हत्या की वारदात, एक ASI समेत तीन चौकी इंचार्ज सस्पेंड- 8 आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget