एक्सप्लोरर

उन्नाव रेप केस: रायबरेली हादसे की CBI जांच के लिए योगी सरकार ने की सिफारिश, पीड़िता की हालत गंभीर

उन्नाव गैंगरेप पीड़ित रविवार को रायबरेली में ट्रक और कार की टक्कर में बुरी तरह जख्मी हो गई थी. उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.

लखनऊ: उन्नाव गैंगरेप केस की पीड़िता की संदिग्ध सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी होने के बाद योगी सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की सिफारिश की है. योगी सरकार ने सीबीआई से जांच कराए जाने को लेकर एक प्रोफार्मा बनाकर केंद्र सरकार को भेज दिया है. एक्सीडेंट और गैंगरेप दोनों ही मामले में बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी है और वह फिलहाल जेल में बंद है. आज ही सेंगर और उसके करीबियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक्सीडेंट के मामले में एफआईआर दर्ज की है.

इससे पहले उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अगर पीड़िता की मां और अन्य कोई रिश्तेदार आग्रह करता है तो राज्य सरकार रविवार को रायबरेली में हुई दुर्घटना की सीबीआई जांच कराने को तैयार है.

पीड़ित परिवार और विपक्षी दलों का कहना है कि रायबरेली में हुई सड़क दुर्घटना किसी बड़ी साजिश से कम नजर नहीं आ रही है. पीड़ित लड़की की मां ने सीबीआई जांच की मांग की है. गैंगरेप मामले में बीजेपी विधायक के खिलाफ सीबीआई की जांच पहले से ही चल रही है.

क्या है पूरा मामला? बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची और मौसी अपने वकील महेंद्र के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार से रविवार को मुलाकात करने जा रही थी. रास्ते में रायबरेली के गुरबख्श गंज क्षेत्र में उनकी कार और एक ट्रक के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में टक्कर हो गयी थी. इस हादसे में चाची और मौसी ने दम तोड़ दिया था.

बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश और साजिश करने का केस दर्ज

घायल वकील और पीड़ित की हालत बेहद नाजुक है और वह ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर पर हैं. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल लखनऊ के मीडिया इंचार्ज संदीप तिवारी ने कहा, ''लड़की और वकील दोनों वेंटिलेटर पर हैं और दोनों की हालत गंभीर है. लड़की के पांव टूट गए हैं और सर में चोट है.''

पीड़ित लड़की ने साल 2017 में उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप आरोप लगाया था. इस मामले में सेंगर को गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले लड़की की शिकायत के बावजूद पुलिस काफी दिनों तक एफआईआर दर्ज करने से कतराती रही. लड़की ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्महत्या की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया. पीड़ित का दावा है कि कुलदीप सेंगर के समर्थकों की पिटाई से पिता की मौत हो गई. बाद में एक मुख्य गवाह की भी संदिग्ध मौत हो गई.

उन्नाव गैंगरेप केस: बीजेपी MLA सेंगर के खिलाफ FIR, सड़क हादसे में साजिश की थ्योरी को DGP ने नकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget