एक्सप्लोरर

उन्नाव रेप कांड की पीड़िता की हालत गंभीर, योगी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

सड़क हादसे में घायल उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है. यूपी सरकार ने केंद्र सरकार से मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है. वहीं इस पूरे मामले पर विपक्षी दल सरकार को भी घेर रहे हैं.

लखनऊ: लखनऊ में ट्रॉमा सेंटर में संदिग्ध युवक को पकड़ा गया है जो उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के पास जा रहा था. ये शख्स खुद को शाहजहांपुर का बता रहा है. पुलिस इस संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है. रायबरेली में हुई दुर्घटना के बाद उन्नाव रेप पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है. साथ ही हादसे में जख्मी वकील की भी हालत नाजुक है. दूसरी ओर यूपी सरकार ने केंद्र सरकार से उन्नाव रेप पीड़िता की गाड़ी हादसे की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की है.

रायबरेली में हादसे के बाद उन्नाव रेप कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर और उनके भाई मनोज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हो गया है. इस मामले में 10 नामजद और 15 से 20 अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज क्या गया है. सभी पर हत्या, हत्या का प्रयास और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा किया है.

पीड़िता के साथ हादसे के बाद विधायक कुलदीप सेंगर का परिवार लापता है. उन्नाव के माखी में घर पर ताला लटका हुआ है. परिवार कहां है इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है.

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हादसा हुआ या साजिश रची गई इसकी जांच हो रही है. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जमा किए हैं. आईजी रेंज एसके भगत भी रात में उन्नाव पहुंच गए हैं. यूपी के डीजीपी उन्नाव रेप कांड की पीड़िता के परिवार से मिले और पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया.

हादसे में जिन दोनों महिलाओं की मौत हुई थी उनका पोस्टमार्टम हो चुका है और आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हादसे को लेकर राजनीति भी गर्म है. प्रियंका गांधी ने आरोपी विधायक सेंगर को पार्टी से नहीं निकालने पर बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन भी किया. दूसरी ओर दिल्ली में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने इंडिया गेट पर टॉर्च जलाकर प्रदर्शन किया.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्नाव रेप कांड की पीड़िता के साथ हादसे को साजिश बताया. माना जा रहा है कि अखिलेश पीड़िता से मिलने अस्पताल जा सकते हैं.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अस्पताल में उन्नाव रेप कांड की पीड़िता और वकील से मुलाकात की और योगी सरकार को चिट्ठी लिखकर पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की मांग की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में देर रात से गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम
दिल्ली में देर रात से गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget