एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप: पीड़िता का होगा मेडिकल, CBI बीजेपी MLA और पीड़ित परिवार को आमने-सामने बैठाकर करेगी पूछताछ

Unnao rape case: बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी पर पीड़िता के चाचा ने आज कहा कि सुनकर खुशी हुई कि सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी इस मामले को देख रही है. अगर हमें इसपर भरोसा नहीं होगा तो हमें देश छोड़कर चले जाना चाहिए.

लखनऊ: उन्नाव के चर्चित गैंगरेप मामले में पीड़िता का आज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दोबारा मेडिकल कराया जाएगा. मेडिकल के बाद सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए लखनऊ स्थित अपने दफ्तर ले जाएगी. जहां सीबीआई गैंगरेप के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और पीड़ित परिवार को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी.

साथ ही सीबीआई आज कुलदीप सेंगर को कोर्ट में पेश करेगी. जहां वह ट्रांजिट रिमांड के लिए याचिका दाखिल कर सकती है. जांच एजेंसी ने शुक्रवार को लंबी पूछताछ के बाद विधायक सेंगर को गिरफ्तार किया था.

इससे कुछ घंटे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विधायक की तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया था. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सेंगर की तत्काल गिरफ्तारी का आदेश देते हुए कहा था कि वह कानून-व्यवस्था की मशीनरी को ‘प्रभावित कर रहे हैं.’

वहीं प्रधानमंत्री ने गैंगरेप की वारदातों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं निश्चित तौर पर सभ्य समाज के लिये शर्मनाक हैं और इन मामलों में कोई भी अपराधी नहीं बचेगा, न्याय होकर रहेगा .

'भरोसा नहीं तो देश छोड़कर चले जाना चाहिए' विधायक की गिरफ्तारी पर पीड़िता के चाचा ने आज कहा, ''सुनकर खुशी हुई कि सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी इस मामले को देख रही है. अगर हमें इसपर भरोसा नहीं होगा तो हमें देश छोड़कर चले जाना चाहिए. विधायक जी ने मेरे भाई को मरवा दिया, जो भी अधिकारी, पुलिसकर्मी इसमें शामिल हैं, उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए.''

तीन केस की हो रही है जांच इस मामले में पहली प्राथमिकी कथित बलात्कार के संबंध में है जिसमें सेंगर और एक महिला शशि सिंह आरोपी हैं. दूसरी प्राथमिकी हिंसा से और पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में मौत से संबंधित है. हिंसा मामले में चार स्थानीय लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, चूकि पुलिस ने हत्या के आरोप बाद में जोड़े हैं इसलिए ये सीबीआई की प्राथमिकी में दर्ज नहीं है.

तीसरा मामला पीड़िता के पिता के खिलाफ उन आरोपों से जुड़ा है जिसमें उन्हें शस्त्र कानून के तहत गिरफ्तार करके स्थानीय पुलिस ने जेल में बंद कर दिया था. वहां रहस्यमयी हालत में उनकी मौत हो गई थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आई है.

पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने चार जून 2017 में अपने आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया था जब वह अपने रिश्तेदार के साथ वहां नौकरी मांगने गई थी. पीड़िता के पिता की विधायक के भाई और अन्य की कथित तौर पर मारपीट के बाद करीब एक सप्ताह के बाद न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी.

पूरा मामला उस वक्त सुर्खियों में आया जब नाबालिग पीड़िता ने सेंगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के समक्ष रविवार को आत्मदाह का प्रयास किया.

अपने विधायक पर बलात्कार के आरोप लगने से शर्मिंदगी झेल रही योगी आदित्यनाथ सरकार ने इन मामलों को जांच के लिए केंद्र के पास भेज दिया था. लड़की के पिता की मौत के पहले का एक तथाकथित वीडियो वायरल हो गया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस की मौजूदगी में विधायक के भाई तथा अन्य ने उनके साथ मारपीट की थी. उन्हें रायफल के बट तथा लाठी डंडों से मारा गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मारवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मारवा दीजिए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget