एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप: समाजवादी पार्टी ने बनाई फैक्ट फाइंडिंग कमिटी, पीड़ित परिवार से करेगी मुलाकात

उन्नाव गैंगरेप मामले में समाजवादी पार्टी ने महिला पदाधिकारियों की पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है. एसपी की ये कमेटी गैंगरेप की घटना का जायजा लेने के लिए उन्नाव जाएगी.

लखनऊ: उन्नाव गैंगरेप मामले में समाजवादी पार्टी ने महिला पदाधिकारियों की पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है. एसपी की ये कमेटी गैंगरेप की घटना का जायजा लेने के लिए उन्नाव जाएगी. उन्नाव की रहने वाली एक लड़की ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाइयों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया था. वहीं कल पुलिस हिरासत में उसके पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना का जायजा लेने के लिए पांच सदस्यीय दल गठित किया गया है. एसपी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने ये जानकारी दी.

चौधरी ने बताया कि एसपी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह की अगुआई वाला यह फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बुधवार को उन्नाव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा. वहीं एसपी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज में इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया और बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के गिरफ्तारी की मांग की.

इससे पहले गैंगरेप में युवती के पिता की न्यायिक हिरासत में मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है. पीड़िता के पिता की सोमवार को उन्नाव में हिरासत में मौत हो गयी थी. लड़की का आरोप है कि विधायक के इशारे पर उसके पिता की जेल में हत्या की गयी है. वहीं इस मामले की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

उधर बलात्कार के आरोपी विधायक के भाई अतुल सिंह सेंगर को आज सुबह उन्नाव में गिरफ्तार कर लिया गया है. राज्य पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराध शाखा के एक दल ने अतुल को गिरफ्तार किया. 18 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके भाइयों ने बलात्कार किया है.

ये भी पढ़े:

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने मौत से पहले कहा था- वो मुझे पीटते रहे, पुलिस खड़ी देखती रही

जानिए, उन्नाव गैंगरेप केस के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पूरी कहानी

उन्नाव गैंगरेप: SIT जांच के एलान के साथ एडीजी का दावा, पीड़ित के पिता की कस्टडी में नहीं हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget