एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप: पीड़िता के पिता की जेल में मौत, 6 पुलिसवाले सस्पेंड, आरोपी BJP विधायक पर कार्रवाई नहीं

भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह की कोशिश करने वाली युवती के जेल में बंद पिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी. पीड़ित पक्ष ने विधायक पर जेल में हत्या कराने का आरोप लगाया है.

उन्नाव/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सीएम आवास के सामने खुदकुशी की कोशिश करने वाली गैंगरेप पीड़िता के पिता की जेल में संदिग्ध हालात में मौत के बाद सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. मामले के तूल पकड़े जाने के बाद पुलिस हरकत में है. प्रशासन ने इस मामले में थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है. इस केस में आरोपी सत्ताधारी बीजेपी के विधायक कुलदीप सेंगर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. हालांकि, उनके 4 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है.

इस पूरे मामले पर सूबे के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी यानी डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आपको बता दें कि पीड़ित ने विधायक पर जेल में हत्या कराने का आरोप लगाया है. मामले की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिये गये हैं.

कैसे हुई मौत?

पुलिस सूत्रों का कहना है कि भाजपा विधायक सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की के पिता को रविवार रात को जेल में पेट दर्द के साथ खून की उल्टियां शुरू हुई थीं. उसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. मगर तड़के लगभग तीन बजे उसकी मौत हो गयी. उसकी उम्र करीब 50 वर्ष थी. लड़की माखी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. इस घटना के बाद अब शासन-प्रशासन में हड़कम्प मच गया है.

ज़रूर पढ़ें इसी मामले से जुड़ी यह बड़ी खबर- उन्नाव गैंगरेप मामले में थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसवाले निलंबित

क्या हैं आरोप?

पीड़िता और उनके परिजनों ने विधायक सेंगर पर जेल में पिता की हत्या कराने का आरोप लगाया है. उनका इल्जाम है कि मुकदमा वापस ना लेने पर गत तीन अप्रैल को विधायक के भाई अतुल सिंह ने पीड़िता के पिता को मारापीटा था. गम्भीर रूप से घायल होने के बाद पीड़ित माखी थाने में मुकदमे की तहरीर देने गया तो पुलिस ने पांच अप्रैल को उसी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया.

राज्य सरकार के प्रवक्ता ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा कि पीड़ित पक्ष के आरोप अगर सही हैं तो यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने के लिये तफ्तीश को उन्नाव से लखनऊ स्थानान्तरित कर दिया गया है. उन्होंने पीड़ित पक्ष के प्रति पूरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार न्याय दिलाने के लिये संकल्पबद्ध है.

अब तक क्या कार्रवाई हुई है?

पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि का कहना है कि मामले के चार नामजद अभियुक्तों सोनू, बउवा, विनीत और शैलू को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, माखी के थाना प्रभारी अशोक कुमार को निलम्बित कर दिया गया है. विधायक पर जेल में हत्या कराये जाने के आरोप के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. मामले की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिये गये हैं.

जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी ने कहा कि जब दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था तो एक पक्ष को ही जेल क्यों भेजा गया, इसकी जांच करायी जायगी. साथ ही मृतक का डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिये गये हैं.

इस बीच, हालात के मद्देनजर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के साथ-साथ जिले के चौराहों और पीड़ित परिवार के माखी थाना क्षेत्र स्थित घर पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

मालूम हो कि माखी थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय एक युवती ने उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सेंगर और उनके भाइयों पर पिछले साल सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया था. अदालत के आदेश पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था.

आरोपियों के बजाय अपने पिता के खिलाफ कार्रवाई किये जाने से क्षुब्ध होकर कथित बलात्कार पीड़ित युवती ने कल मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया था. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1 महीने में 75 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा
राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1 महीने में 75 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा
Ram Mandir Chadhava Chori Live: राम मंदिर मामले में SIT ने बढ़ाई जांच, जमीन खरीद पर भी होंगे सवाल, अविनाश को जेल से लाई पुलिस
राम मंदिर मामले में SIT ने बढ़ाई जांच, जमीन खरीद पर भी होंगे सवाल, अविनाश को जेल से लाई पुलिस
1 जुलाई से लागू हुई दिल्ली EV Policy 2026, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी और स्क्रैपिंग इंसेंटिव?
1 जुलाई से लागू हुई दिल्ली EV Policy 2026, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी और स्क्रैपिंग इंसेंटिव?
मुंबई में बारिश बनी आफत, जगह-जगह भरा पानी तो लोगों की बढ़ी परेशानी; IMD ने जारी किया अलर्ट
मुंबई में बारिश बनी आफत, जगह-जगह भरा पानी तो लोगों की बढ़ी परेशानी; IMD ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget