एक्सप्लोरर

जब तक हम जिंदा हैं, संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता: उमा भारती

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब तक हम लोग मर नहीं जाते, तब तक संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता. हम जब तक ज़िंदा रहेंगे, संघ हमारे भीतर बना रहेगा.

इंदौर: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में सरकारी कर्मचारियों के जाने पर रोक लगाने को लेकर सूबे की चुनावी सियासत में उबाल आया हुआ है. इस बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मंगलवार रात संघ के प्रति समर्थन जताया. उन्होंने कहा कि संघ पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह संगठन एक विचारधारा के रूप में उन जैसे कई लोगों के मन में बसा है.

उमा भारती ने कहा, "संघ एक राष्ट्रवादी विचारधारा है जो हम सबके अंदर बसी है. यही वजह है कि संघ या इसके किसी कार्यकर्ता का कभी औपचारिक पंजीयन नहीं कराया जाता." केंद्रीय मंत्री ने कहा, "जब तक हम लोग मर नहीं जाते, तब तक संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता. हम जब तक ज़िंदा रहेंगे, संघ हमारे भीतर बना रहेगा."

उमा भारती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ऐसा नेता करार दिया, जिसमें गंभीरता का घोर अभाव है. उन्होंने कहा, "राहुल हर जगह केवल फोटो खिंचवाने और पिकनिक मनाने जाते हैं. कांग्रेस के लोगों को अच्छा कार्यकर्ता बनने के लिये बीजेपी से प्रशिक्षण लेना चाहिये."

उमा भारती ने वर्ष 2003 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार के खिलाफ बीजेपी के अभियान की अगुवाई की थी. इन चुनावों में बीजेपी ने विजय हासिल की थी और पिछले 15 सालों से यह पार्टी सूबे की सत्ता में बरकरार है.

साल 2003 के विधानसभा चुनावों और सूबे के आसन्न विधानसभा चुनावों में अंतर पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "तब हमारा मुकाबला कांग्रेस की तत्कालीन सरकार की गलत करतूतों से था. अब हमें लोगों की आशाओं पर खरा उतरना है." उमा ने कहा, "सूबे में 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के सामने कांग्रेस टक्कर में कहीं नहीं है। राज्य हो या केंद्र, कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के रायगढ़ में खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ में खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत
गर्मियों की छुट्टियां कैसे बिताएं बच्चे? CM योगी ने लिखी पाती, ये काम करने की दी सलाह
गर्मियों की छुट्टियां कैसे बिताएं बच्चे? CM योगी ने लिखी पाती, ये काम करने की दी सलाह
बिहार में करवट ले रहा मौसम, कहीं लू की मार तो कहीं झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
बिहार में करवट ले रहा मौसम, कहीं लू की मार तो कहीं झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम तो फूटा लोगों का गुस्सा, कहा- 'इस सरकार को...'
दिल्ली: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम तो फूटा लोगों का गुस्सा, कहा- 'इस सरकार को...'

वीडियोज

Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!
Sansani | Crime News: ट्विशा की आखिरी रात का रहस्य ! | Twisha Sharma Case
Janhit | Twisha Murder Case: दिसंबर में शगुन के गीत, मई में राम नाम सत्य! | Bhopal News | ABP News
Bomb Attack In Pakistan's Balochistan: बलूचिस्तान में विद्रोह की नई पिक्चर रिलीज! | Pakistan
ABP Report | Iran US War: क्या अपना यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा ईरान? | Iran-US War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Falta By-Election: बंगाल की जिस सीट पर 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान, वहां किसने दी बीजेपी कैंडिडेट को टक्कर, हैरान कर देगा नाम!
बंगाल की जिस सीट पर 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान, वहां किसने दी BJP को टक्कर, हैरान कर देगा नाम!
भीषण गर्मी से धधक रहा यूपी! वाराणसी-प्रयागराज समेत 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश
भीषण गर्मी से धधक रहा यूपी! वाराणसी-प्रयागराज समेत 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश
Weather Update: भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
IPL 2026: रिंकू सिंह से सूर्यकूमार यादव तक बन सकते हैं नए कप्तान, अगले सीजन कई फ्रेंचाइजी इन्हें सौंप सकती है टीम की कमान
IPL 2026: रिंकू सिंह से सूर्यकूमार यादव तक बन सकते हैं नए कप्तान, अगले सीजन कई फ्रेंचाइजी इन्हें सौंप सकती है टीम की कमान
LPG Price Today: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के बीच गैस सिलेंडर हुआ महंगा या सस्ता? चेक करें लेटेस्ट रेट
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के बीच गैस सिलेंडर हुआ महंगा या सस्ता? चेक करें लेटेस्ट रेट
दिल्ली में कहर बरपा रही गर्मी! पारा 44 डिग्री के पार, 27 मई तक जारी हुआ ये अलर्ट
दिल्ली में कहर बरपा रही गर्मी! पारा 44 डिग्री के पार, 27 मई तक जारी हुआ ये अलर्ट
33 साल बाद अब कैसी दिखती हैं 'आंखें' की स्टारकास्ट? गोविंदा और चंकी पांडे समेत देखें इनकी तस्वीरें
33 साल बाद अब कैसी दिखती हैं 'आंखें' की स्टारकास्ट? गोविंदा और चंकी पांडे समेत देखें इनकी तस्वीरें
चौथी बार पढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 100 के पार तो मुंबई में 111, जानें कहां कितनी हुई कीमत
चौथी बार पढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 100 के पार तो मुंबई में 111, जानें कहां कितनी हुई कीमत
Embed widget