एक्सप्लोरर

कोरोना काल में इस नेत्रहीन फोन ऑपरेटर के काम के मुरीद हुए उद्धव ठाकरे, कॉल कर की तारीफ

मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल में फोन ऑपरेटर का काम करने वाले राजू ने पिछले तीन महीने से छुट्टी नहीं ली है. वह लगातार काम पर आ रहा है और पर लोगों को जरूरी जानकारियां दे रहा है.

मुंबई: मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल में काम करने वाले एक नेत्रहीन फोन ऑपरेटर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फोन किया. मुख्यमंत्री ने कोविड काल मे एक भी दिन छुट्टी न लेकर रोज ईमानदारी से काम पर आकर लोगों की कॉल अटेंड कर उनकी मदद करने के लिए नेत्रहीन ऑपरेटर राजू की तारीफ की.

सेंट जॉर्ज अस्पताल में कॉल ऑपरेटर की नौकरी करने वाले राजू को इस बात का कभी अंदाज़ा नहीं रहा होगा कि एक दिन उनको राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का फोन आएगा और मुख्यमंत्री कॉल कर उनके काम की तारीफ करेंगे. लेकिन राजू के काम की हर जगह हो रही तारीफ के बारे में सुन मुख्यमंत्री ने खुद राजू को फोन कर राजू की काम के प्रति ईमानदारी को सराहा.

एबीपी न्यूज़ से राजू चौहान ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके साथ ऐसा कुछ होगा. राजू बेहद खुश हैं कि उद्धव ठाकरे ने उनके काम की तारीफ की. राजू इसका पूरा श्रेय अपने अस्पताल के स्टाफ को देते हैं. राजू का कहना है के कोविड महामारी के समय तीन महीने बिना छुट्टी काम करने के पीछे मेरे स्टाफ का सबसे बड़ा योगदान है. सभी मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं.

राजू ने बताया कि कोविड काल मे कोई साधन ना होने के चलते अस्पताल के लोग मुझे घर से लाने और वापस ले जाने का काम करते हैं. मैं भले ही नेत्रहीन हूं, लेकिन कभी मुझे काम को लेकर कम नहीं आंका गया. इस मुश्किल समय में जिस तरह अस्पताल के डॉक्टर्स, सफाई कर्मचारी इत्यादि काम कर रहे हैं, वैसे ही मैं भी कर रहा हूं. राजू इसे समाज के प्रति अपना एक कर्तव्य मानते हैं.

अस्पताल के आरएमओ गणेश भंडारे राजू के काम को लेकर बेहद खुश हैं. गणेश का कहना है कि राजू ने भले ही एक हादसे में आंखों की रोशनी खो दी है, लेकिन उन्होंने हौसला नहीं खोया है. कोविड काल में रोज यह अपने दफ्तर पहुंचते हैं और लोगों का कॉल उठाकर उनकी मदद करते हैं. राजू रोजाना हजारों कॉल अटेंड करते हैं, लेकिन एक दिन उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का कॉल आएगा इसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. उन्होंन कहा कि राजू की काम की आज हर कोई तारीफ कर रहा है, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री ने फोन कर तारीफ की है ये हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है.

यह भी पढ़ें:

ICMR के कहा- कोरोना के लक्षण वाले हर व्यक्ति के लिए टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
Bankipur Bypoll Live Updates: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, बताया कारण
Live: बांकीपुर से BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, बताया कारण
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget