एक्सप्लोरर

ICMR ने कहा- कोरोना के लक्षण वाले हर व्यक्ति के लिए टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

आईसीएमआर ने उन सभी लोगों की सात दिनों के भीतर जांच कराने की सलाह दी है जो विदेशों से लौटे हों या प्रवासी हों और उन्हें इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) हो.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से संबंधित जांच के दायरे को बढ़ाते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा है कि अब देश भर में कोविड-19 के लक्षण वाले हर व्यक्ति के लिए जांच सुविधा व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी.

कोविड-19 की जांच को लेकर आईसीएमआर के मंगलवार को जारी एक संशोधित परामर्श में कहा गया, ‘‘संक्रमण रोकने और लोगों की जान बचाने का एकमात्र तरीका है कि हम जांच करें. संक्रमण के कारण पता करें और फिर उपचार करें. इसलिए देश के हर कोने में लक्षण वाले लोगों के लिए जांच सुविधा व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराई जाए. इसके साथ ही में संक्रमण के कारणों का पता कर उसके प्रसार को रोकने की प्रक्रिया को और मजबूत करना होगा.’’

विदेशों से लौटने वाले सभी लोगों को ICMR ने जांच कराने के दिए निर्देश

जांच संबंधी अपनी संशोधित रणनीति में आईसीएमआर ने उन सभी लोगों की सात दिनों के भीतर जांच कराने की सलाह दी है जो विदेशों से लौटे हों या प्रवासी हों और उन्हें इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) हो. आईएलआई जैसे लक्षणों के साथ, अस्पतालों में भर्ती मरीज हों या निषिद्ध क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति, सभी को जांच कराने की सलाह दी गई है. कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्यरत सभी कर्मचारियों को भी जांच करानी होगी, वह चाहे स्वास्थ्य सेवा से जुडे हों या फिर अन्य सेवाओं से जुड़े हों.

आईसीएमआर ने प्राधिकारियों से कहा है कि वे सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को एंटीबॉडी आधारित कोविड-19 जांच क्षमता से लैस करे. जिससे निगरानी कर स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों के भय को समाप्त किया जा सके. इसके पहले आईसीएमआर की ओर से जो परामर्श जारी किया गया था उसमें निषिद्ध क्षेत्रों के अलावा भीड़-भाड़ वाले इलाकों के, आईएलआई के लक्षण वाले लोगों की सुविधा केंद्रों पर जांच कराने की बात कही गई थी.

ICMR ने कहा कि सभी निषिद्ध क्षेत्रो समते राज्यों के अस्पतालों को PCR टेस्ट की सुविधा दी जाए

आईसीएमआर ने मंगलवार को जारी परामर्श में यह भी अनुशंसा किया है कि सभी निषिद्ध क्षेत्रों, केंद्र और राज्य के सभी चिकित्सा कॉलेजों और अस्पतालों समेत नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर (एनएबीएच) पीसीआर टेस्ट की सुविधा मुहैया कराई जाए. साथ ही राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से अनुमोदित निजी अस्पतालों और आईसीएमआर से अनुमोदित निजी प्रयोगशालाओं में ‘रैपिड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट’ के साथ साथ आरटी-पीसीआर टेस्ट की सुविधा मुहैया कराई जाए.

परामर्श में कहा गया, ‘‘आईसीएमआर की ओर से सुझाए गए जांच के विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल करते हुए सभी राज्य सरकारें, सरकारी और निजी संस्थाएं कोविड-19 की जांच के दायरे को बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं.’’

यह भी पढ़े.

कोरोना वायरस ख़तरे के बीच कर्नाटक में कल से शुरू होगी एसएसएलसी बोर्ड परीक्षा

ASCI ने आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक दवा कंपनियों के कोविड-19 के इलाज वाले 50 विज्ञापन भ्रामक पाए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget