एक्सप्लोरर

यूपी: समाजवादी पार्टी के दो नेताओं की हत्या, पुलिस ने किया चुनावी रंजिश से इनकार

यूपी में समाजवादी पार्टी से जुड़े दो नेताओं की हत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं. पहली वारदात जौनपुर की है और दूसरी नोएडा की. हालांकि ये साफ नहीं है कि ये मामले चुनावी रंजिश के थे या नहीं.

जौनपुर, नोएडा: यूपी में समाजवादी पार्टी से जुड़े दो नेताओं की हत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं. पहली वारदात जौनपुर की है और दूसरी नोएडा की. हालांकि ये साफ नहीं है कि ये मामले चुनावी रंजिश के थे या नहीं.

सराय ख्वाजा थानाक्षेत्र में शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर खानपुर गांव के पास छह नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी के एक नेता की गोली मार कर हत्या कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि उड़ली गांव निवासी सपा नेता लालजी यादव सुबह करीब 10 बजे अपनी स्कार्पियो से जौनपुर शहर की तरफ जा रहे थे और शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर खानपुर स्थित मां दुर्गा जी कालेज के सामने बने ब्रेकर पर उन्होंने अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी की.

पांडेय ने बताया कि पीछे से तीन बाइक पर सवार छह नकाबपोश बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर यादव की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गये. उन्होंने बताया कि लालजी यादव पर हत्या समेत कई अपराधिक मुकदमे दर्ज थे. पुलिस यादव के हत्यारों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

नोएडा में सपा नेता की गोली मारकर हत्या

थाना दादरी क्षेत्र के गढ़ी गांव में रहने वाले सपा के एक नेता की शुक्रवार को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि समाजवादी पार्टी के दादरी विधानसभा अध्यक्ष रामटेक कटारिया (32 वर्ष) पर उनके गाँव में मोटरसाइकिल व कार में सवार होकर आये अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं.

गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने कहा कि प्रथमदृष्टया सपा नेता की हत्या उनके ही एक रिश्ते के भाई से आपसी रंजिश का नतीजा लगती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget