एक्सप्लोरर

यूपी के बांदा में हुए दो सड़क हादसे: 7 गायों की मौत, नहर में पलटी बारात की बस

यूपी के बांदा में दो सड़क हादसे हुए. एक सड़क हादसे में 7 गायों की मौत हो गई वहीं दूसरे सड़क हादसे में बारातियों से भरी एक बस नहर में पलट गई.

बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा की नगर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर सड़क पर बैठीं सात गायों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गईं. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "गुरुवार तड़के चार से पांच बजे के बीच सड़क पर बैठी सात गायों की बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर मौत हो गई और चार गायें घायल हो गई हैं. खेतों में बारिश का पानी भरा होने के कारण गायें सड़क पर बैठी थीं."

उन्होंने बताया, "जहां दुर्घटना हुई है, वहां पर स्कूल है और छोटे-छोटे बच्चों के कुचलने के डर बना रहता है. गायों की मौत के बाद लोगों ने सड़क पर गति अवरोधक बनाये जाने की मांग को लेकर कुछ देर तक सड़क जाम भी लगाया."

सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राघवेन्द्र सिंह ने बताया, "मृत मवेशियों के शवों को सड़क से हटवा दिया गया है और ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम खुलवा दिया गया है. ट्रक की तलाश की जा रही है."

बारातियों से भरी बस नहर में पलटी, 11 घायल

बांदा के ही अतर्रा थाना क्षेत्र में खंभौरा गांव के पास बारात लेकर जा रही एक निजी बस बारिश में अनियंत्रित होकर बुधवार देर रात नहर में पलट गई, जिससे उसमें दबकर ग्यारह बाराती घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीडिया सेल ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि महोबा जिले के सबुआ गांव का निवासी गयाप्रसाद बुधवार की देर रात अपने बेटे की बारात लेकर खंभौरा गांव के मन्नीलाल के घर जा रहा था.

बारिश के पानी की वजह से निजी बस अनियंत्रित होकर खंभौरा गांव के पास नहर में पलट गई, जिसमें दबकर 11 बाराती घायल हो गए हैं. जिनमें दूल्हे के पिता गयाप्रसाद (49) की हालत चिंताजनक है, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी घायलों का इलाज अतर्रा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि निजी बस में 50-60 बाराती सवार थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिश अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
राजस्थान हाई कोर्ट ने क्रिकेटर शिवालिक शर्मा के खिलाफ रद्द किया दुष्कर्म मामला
राजस्थान हाई कोर्ट से क्रिकेटर शिवालिक शर्मा को बड़ी राहत, दुष्कर्म का मामला रद्द
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget