एक्सप्लोरर

दिनदहाड़े 2 हत्याओं से दहला उठा संभल, जांच में जुटी पुलिस

धनारी थाना क्षेत्र में इंदिरा आवास को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान के ससुर की हत्या कर दी गई तो नखासा थाना क्षेत्र में अवैध साप्ताहिक बाजार के खिलाफ आवाज उठाने और मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर दंबगों ने शुक्रवार को युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी.

संभल: उत्तर प्रदेश का जनपद संभल शुक्रवार को दो हत्याओं से दहल गया. सरेआम हुई हत्याओं ने शहर की आबोहवा ही बदल दी. धनारी थाना क्षेत्र में इंदिरा आवास को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान के ससुर की हत्या कर दी गई तो नखासा थाना क्षेत्र में अवैध साप्ताहिक बाजार के खिलाफ आवाज उठाने और मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर दंबगों ने शुक्रवार को युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

पहली घटना धनारी थाना क्षेत्र के जड़वार गांव में हुई. चार दिन पहले इंदिरा आवास बनवाने को लेकर ग्राम प्रधान वीरवती का गांव के श्रीपाल से विवाद हो गया था. मामला पुलिस तक पहुंचा था. श्रीपाल पर आरोप था कि वह मनमाने तरीके से अपने व अपने परिवार के लिए पांच इंदिरा आवास की मांग कर रहा था.

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा कर घर भेज दिया था. विवाद को लेकर गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे ग्राम प्रधान वीरवती के ससुर रामस्वरूप की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतका की बहू व ग्राम प्रधान वीरवती ने आरोप लगाया है कि श्रीपाल व अन्य तीन लोगों ने मिलकर उनके ससुर की गोलीमार हत्या की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वहीं नखासा थाना क्षेत्र के हिंदूपुरा खेड़ा मोहल्ले में दबंगों ने युवक नाजिम की हत्या कर दी. हिंदूपुरा खेड़ा में कुछ लोग पिछले दिनों से बुधवार को अवैध साप्ताहिक बाजार लगवा रहे थे, जिसका नाजिम विरोध कर रहा था. नाजिम ने अवैध बाजार के विरोध में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत भेजी थी.

दबंगों ने शुक्रवार सुबह घर के पास परचून की दुकान पर खड़े नाजिम पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ ही पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्यारों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget