एक्सप्लोरर

इलाहाबाद में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात, पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार

एसएसपी आकाश कुलहरि के मुताबिक़ क़त्ल के पीछे सबसे पहला शक सलमा के दूसरे पति उस्मान पर जा रहा है. ससुराल में रहने के बावजूद उसका सलमा से अक्सर झगड़ा होता था. पुलिस ने उस्मान को हिरासत में ले लिया है.

इलाहाबाद: इलाहाबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को चाकुओं से गोदकर बेरहमी से क़त्ल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तकरीबन तीस साल की महिला, उसके बुजुर्ग पिता और पांच साल की बेटी का क़त्ल उनके घर में ही किया गया. पांच साल की मासूम बच्ची समेत परिवार के तीन लोगों का क़त्ल किसने और क्यों किया, फिलहाल यह सस्पेंस बना हुआ है.

पुलिस ने शक के आधार पर महिला के दूसरे पति को हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए गए दूसरे पति के दाहिने हाथ की उंगलियां कटी हुई हैं और साथ ही वारदात वाले दिन दोपहर वह अपनी दुकान भी देर से गया था. अफसरों का कहना है कि वह जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर देंगे. एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. वारदात के बाद मौके पर जुटी भारी भीड़ के मद्देनजर घटनास्थल पर बड़ी तादात में पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात कर दी गई है.

यह सनसनीखेज वारदात शहर के करेली इलाके के शम्स नगर मोहल्ले की है. जहां दोपहर तीन बजे के करीब एक ही परिवार में तीन लोगों की खून सनी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सत्तर साल के बुजुर्ग मोहम्मद यूनुस यहां अपनी तीस साल की बेटी सलमा और पांच साल की नतिनी ऐना व दामाद उस्मान के साथ रहते थे. सलमा की यह दूसरी शादी थी. ऐना उसकी पहले पति की बेटी थी.

उस्मान के साथ सलमा की दूसरी शादी तकरीबन दो साल पहले हुई थी. उस्मान घर जमाई बनकर रहता था. तीनों का क़त्ल किसने और क्यों किया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि यह वारदात लूट या चोरी की वजह से अंजाम नहीं दी गई है. कातिल ने किसी ख़ास मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया है.

एसएसपी आकाश कुलहरि के मुताबिक़ क़त्ल के पीछे सबसे पहला शक सलमा के दूसरे पति उस्मान पर जा रहा है. ससुराल में रहने के बावजूद उसका सलमा से अक्सर झगड़ा होता था. पुलिस ने उस्मान को कस्टडी में ले लिया है. इलाके के लोगों ने मामले का जल्द पर्दाफॉश किए जाने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फलोदी: बोरवेल में गिरे भोमाराम को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे भोमाराम को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget