एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: तीन बेटियां होने से नाराज़ शौहर ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला

इलाहाबाद: यूपी के कौशाम्बी ज़िले में भी तीन तलाक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पीड़ित महिला को उसके पति ने लगातार तीन बेटियां पैदा करने से नाराज़ होकर तीन बार तलाक कहकर घर से बाहर निकाल दिया. तलाक के बाद बेटियों के साथ मायके में रहने को मजबूर पीड़ित महिला ने अब सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है.

Triple Talaq Case- 02

हर महीने गुजारा भत्ता दिए जाने की भी मांग

पीड़ित महिला ने तीन तलाक की कुप्रथा को ख़त्म किये जाने के साथ ही सीएम से पति के घर में रहने देने की इजाजत दिए जाने और बेटियों के पालन पोषण के लिए हर महीने गुजारा भत्ता दिए जाने की भी मांग की है.

कौशाम्बी ज़िले की चायल तहसील के मनौरी इलाके में रहने वाली 28 साल की आसिया बेगम की शादी सात साल पहले इस्माइलपुर कोटवा गांव के रहने वाले मोहम्मद हाशिम के साथ हुई थी. पति और ससुराल वालों की चाहत घर में बेटा पैदा होने की थी, लेकिन तकदीर की मर्जी के चलते आसिया ने एक-एक कर तीन बेटियों को जन्म दिया.

बेटियों समेत धक्के मारकर निकाल दिया घर से बाहर

आसिया के मुताबिक़ तीसरी बेटी होने के बाद पति और ससुराल के लोग उसे हर वक्त ताना देते थे और उस पर जुल्म करते थे. आरोप है कि तीन महीने पहले छोटी बेटी के बीमार होकर रोने पर पति हाशिम ने उसे फिर से बेटियां पैदा करने का ताना मारा और तीन बार तलाक बोलकर बेटियों समेत उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया.

आशिया शुरू में इसे अपनी तकदीर का हिस्सा मानकर मायके में चुपचाप गुजर बसर करती रही, लेकिन सीएम योगी द्वारा तमाम तलाक पीड़ितों से मिलने के बाद अब उसमे भी हिम्मत आ गई है.

सीएम योगी को चिट्ठी लिखकर लगाई इंसाफ की गुहार

आसिया ने तीन महीने बाद अब सीएम योगी को चिट्ठी लिखकर न सिर्फ इंसाफ की गुहार लगाई है, बल्कि तीन तलाक की व्यवस्था को ख़त्म किये जाने के साथ ही खुद को पति से गुजारा भत्ता दिलाए जाने और ससुराल में रहने देने की इजाजत भी मांगी है. इतना ही नहीं आसिया ने तलाक देने वाले पति के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई किये जाने की भी मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, सुरक्षाकर्मियों ने की इंटरव्यू रोकने की कोशिश
साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, इंटरव्यू रोकने की कोशिश
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget