एक्सप्लोरर

बरेली में ट्रेनी आईपीएस ने जारी किया आदेश: पत्रकारों को थाने में ना घुसने दें

ट्रेनी आईपीएस अफसर अशोक मीणा ने थाना प्रभारियों के लिए एक आदेश जारी किया है जिसमें आदेश दिया गया है कि पत्रकारों के थाने में आने का समय निर्धारित किया जाए और सभी पत्रकारों की जांच कराई जाए. इस आदेश के बाद पत्रकारों में रोष है.

बरेली: ट्रेनी आईपीएस अफसर अशोक मीणा ने थाना प्रभारियों के लिए एक आदेश जारी किया है जिसमें आदेश दिया गया है कि पत्रकारों के थाने में आने का समय निर्धारित किया जाए और सभी पत्रकारों की जांच कराई जाए. इस आदेश के बाद पत्रकारों में रोष है.

ट्रेनी आईपीएस अशोक मीणा ने लिखित में सभी थाना प्रभारियों को ये आदेश दिया है. सीओ सेकेंड के पद पर तैनात मीणा के सर्कल में तीन थाने- किला, सुभाषनगर और सीबीगंज आते हैं. अशोक ने तीनों थाने में आदेश जारी किया है.

आदेश में कहा गया है कि सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में रहने वाले पत्रकारों की जांच करें और फ़र्ज़ी पत्रकारों के खिलाफ कार्यवाही करें. उन्होंने आदेश में लिखा है कि पत्रकारों के लिए वक्त निश्चित किया जाए और उसी वक्त घटनाओं पर बात की जाए.

पत्रकारों की परेशानी ये है कि घटनाएं वक्त देख कर तो होती नहीं हैं और एक नियत समय ही वे थाना प्रभारी से जानकारी ले पाएंगे तो खबर निश्चित रूप से जनता तक बहुत देर में पहुंचेगी और शायद तब तक उस घटना का महत्व ही खत्म हो जाए.

वहीं इस मामले में एडीजी ज़ोन प्रेम प्रकाश ने कहा है कि हम लोग प्रेस की स्वतंत्रता पर पाबंदी नहीं लगा सकते. उन्होंने कहा अशोक नए अधिकारी हैं उनको जानकारी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि इस मामले की एसएसपी जोगेंद्र कुमार से जांच कराई जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget