एक्सप्लोरर

बिहार से मजदूरों को लेकर तेलंगाना रवाना हुई ट्रेन, किराया तेलंगाना सरकार ने दिया

बिहार से मजदूरों को लेकर ट्रेन तेलंगाना के लिए चली.इन मजदूरों का किराया तेलंगाना सरकार ने वहन किया.

पटना: हाल के दिनों में प्रवासी मजदूरों को बिहार वापस बुलाए जाने को लेकर काफी हंगामा हुआ जिसके बाद ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया. अब मजदूर वापस भी आ रहे हैं. वहीं मजदूरों को लेकर बिहार के खगड़िया से तेलंगना के लिए ट्रेन चली. ट्रेन में कुल 243 मजदूर बैठकर तेलंगाना के लिए रवाना हो गए. यह ट्रेन तेलंगाना के लिग्गमपल्ली रेल जंक्शन के लिए रवाना हुई है.

ट्रेन में वैसे मजदूर हैं जो देश में लॉकडाउन से पहले बिहार आए थे पर यहां पर रह गए. ये सभी तेलंगाना राज्य में मजदूरी करते थे. होली में अपने अपने गांव आने बाद जारी लॉकडाउन में ये लोग यहां फंस गए. खगड़िया के डीएम आलोक रजंन घोष ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देश पर सभी मजदूरों को ट्रेन से रवाना किया गया है. ट्रेन का किराया तेलांगना सरकार ने वहन किया है. इस सभी मजदूरों की मेडिकल जांच की गई साथ ही ट्रेन को भी सैनिटाइज किया गया.

सारे एहतियात बरतने के बाद मजदूरों की इस ट्रेन को तेलांगना के लिए हरी झंडी दिखाई गई. ट्रेन आज सुबह 3:45 में खगड़िया स्टेशन से रवाना हुई. डीएम ने कहा कि सिर्फ इच्छुक मजदूर को ही भेजा गया है. जो मजदूर नहीं जाना चाहते थे उन्हें नहीं भेजा गया है.

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह सही है कि जो लोग वापस जाना चाहते हैं उन्हें भी भेजा जा रहा है. वहीं आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार सरकार अपने राज्य में लोगों को काम नहीं दे पा रही है जो खतरनाक स्थिति पैदा कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Lockdown: दिल्ली सरकार ने शराब खरीदने के लिए ऑनलाइन कूपन जारी किए

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो बोले- पश्चिम बंगाल में कोरोना टेस्ट सबसे कम, राज्य में मृत्यु दर ज्यादा, ममता सरकार आंकड़े छिपा रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, प्रोटेस्टर्स से बोले- 'आवाज उठाते रहेंगे, फिर...'
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, प्रोटेस्टर्स से बोले- 'आवाज उठाते रहेंगे, फिर...'
UP में जातियों को साधने में जुटी BJP, 98 जिलों में मनाएगी सरदार पटेल की जयंती
UP में जातियों को साधने में जुटी BJP, 98 जिलों में मनाएगी सरदार पटेल की जयंती
राजा भैया और BJP की मुलाकात से संजय निषाद खुश या नाराज? जानें क्या बोले
राजा भैया और BJP की मुलाकात से संजय निषाद खुश या नाराज? जानें क्या बोले

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget