युवक ने तीन साल की चचेरी बहन के साथ किया रेप, पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश
एक शख्स ने अपनी चचेरी बहन के साथ रेप किया और फरार हो गया. पीड़ित तीन साल की है और आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है. मामला यूपी के बागपत का है.

बागपत: यूपी के बागपत से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है. एक युवक पर अपनी तीन साल की चचेरी बहन के साथ रेप का आरोप लगा है. पुलिस ने छपरौली थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को तलाश कर रही है.
बागपत के एसपी प्रताप योगेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची अपने ताऊ के निर्माणाधीन मकान के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. तभी उसका चचेरा भाई वहां पहुंचा और उसे साथ लेकर चला गया.
उन्होंने बताया कि आरोपी करीब तीन घंटे बाद बच्ची को वापस वहीं छोड़ गया. बच्ची की हालत खराब देखकर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उन्हें उसके साथ हुए बलात्कार का पता चला.
परिजनों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत की तो पुलिस ने पॉक्सो कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 में मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
Source: IOCL

























