एक्सप्लोरर

पूर्व सांसद के भाई की मीट फैक्ट्री में तड़प-तड़प कर तीन मजदूरों की मौत

मीट फैक्ट्री के कुएं में डूबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई. मीट फैक्ट्री के इस कुएं में कटान के बाद जानवरों के अवशेष डाल दिये जाते थे. लंबे समय से बंद पड़े कुएं की सफाई के लिए मजदूर इसमें उतरे थे लेकिन कुएं में मौजूद गैस से उनका दम घुट गया और उनकी मौत हो गई.

मेरठ: हापुड़ रोड पर एक मीट फैक्ट्री के कुएं में डूबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई. मीट फैक्ट्री के इस कुएं में कटान के बाद जानवरों के अवशेष डाल दिये जाते थे. लंबे समय से बंद पड़े कुएं की सफाई के लिए मजदूर इसमें उतरे थे लेकिन कुएं में मौजूद गैस से उनका दम घुट गया और उनकी मौत हो गई. कंपनी के लोग शवों को एक निजी अस्पताल के बाहर फेंककर फरार हो गए. बाद में लोगों ने शवों को हापुड़ रोड पर रखकर जाम लगा दिया. मेरठ के पूर्व सांसद शाहिद अख़लाक़ के भाई राशिद अख़लाक़ की अल-यासिर नाम से मीट फैक्ट्री हापुड़ रोड पर अल्लीपुर गांव के पास है. मानकों के विपरीत चल रही इस मीट फैक्ट्री को कई महीने पहले जिला प्रशासन के एक छापे के बाद बंद कर दिया गया था. वाराणसी: पुल की रेलिंग तोड़ अनियंत्रित कार नदी में गिरी, 2 लोगों की मौत बताया जा रहा है सीलिंग के बाबजूद मीट फैक्ट्री के एक हिस्से में मुर्गीदाना बनाने का काम जारी था. मीट फैक्ट्री में आने वाले 4 मजदूरों को एक कुएं की सफाई के लिए लगाया गया था. करीब 40 फ़ीट गहरे इस कुएं में जानवरों के कटान के बाद बचे अवशेष डाले जाते थे. पूर्व सांसद के भाई की मीट फैक्ट्री में तड़प-तड़प कर तीन मजदूरों की मौत एक-एक करके मजदूरों को लीलता रहा कुआं कुएं की सफाई से पहले कई महीनों बाद उसका मुंह खोला गया था. पास के बिजौली गांव का मजदूर जोगेंद्र सबसे पहले कुएं में उतरा. कुएं में मौजूद गैस को वजह से मलबे में पैर रखने से पहले ही वह बेहोश हो गया और डूब गया. इसके बाद गुड्डू और अजय बारी-बारी से कुएं में जोगेंद्र को निकालने के लिए उतरे लेकिन गैस के असर से बेहोश होते चले गए. लखनऊ: सो रहे 5 बच्चों को डंपर ने रौंदा, तीन की मौत, दो गंभीर घायल चौथे मजदूर सतवीर ने जब यह मंजर देखा तो चिल्लाना शुरू किया. सतवीर ने बताया कि टैंक के अंदर सीढ़ी से उतरा गुड्डू अचानक बेहोश होकर सिल्ट में जा धंसा. उसे बचाने के लिए योगेंद्र और फिर अजय गए तो वे भी बेहोश होकर गिर गए. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. पूर्व सांसद के भाई की मीट फैक्ट्री में तड़प-तड़प कर तीन मजदूरों की मौत आधे घंटे तक मदद के लिए नहीं आया फैक्ट्री प्रबंधन अपने तीन साथियों को कुएं में डूबा हुआ देख सतवीर मदद के लिए चीखता रहा लेकिन किसी ने उसकी मदद के लिए हाथ आगे नही बढ़ाया. जब वह दौड़कर मैनेजर के केबिन की ओर गया तब वहां मौजूद गार्ड्स ने उसकी बात सुनने के बाद कुएं की ओर रुख किया. नहीं रहे गीतकार नीरज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक बड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कुएं के मलबे से निकाला जा सका. सतवीर का आरोप है, कर्मचारियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और कई घंटे बाद प्लांट मैनेजर सलाउद्दीन और पलटू शवों को छोटा हाथी (टैम्पो) में डालकर एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित जगदंबा अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि तीनों की मौत हो चुकी है. पूर्व सांसद के भाई की मीट फैक्ट्री में तड़प-तड़प कर तीन मजदूरों की मौत कार्रवाई के लिए पुलिस अफसरों की चौखट पर पहुँचे पीड़ित मीट फैक्ट्री में मौत का शिकार बने तीनों मजदूर दलित है. फैक्ट्री मालिक राशिद अख़लाक़ के रसूखों के चलते अस्पताल पहुँची पुलिस तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले गई. लेकिन घटना के बारे में न तो प्रबंधन से पूछताछ की और न ही पीड़ितों से. पुलिस के इस रवैये से आहत मजदूरों के गांववाले एसएसपी आवास पहुँचे. उनकी मांग थी कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई हो और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाए. एसएसपी ने इस मामले में अफसरों को वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश दिए है. मौके पर एसपी देहात राजेश कुमार, एडीएम (ई) रामचंद्र, सीओ जितेंद्र सरगम आदि ने लोगों को समझाया-बुझाया. डीएमके अनिल ढींगरा ने कहा कि मामले की जांच एडीएम (ई) और एसपी देहात को दी गई है. जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. यूपी की इन बड़ी खबरों को भी पढ़ें जनाजे की हो रही थी तैयारी तभी फ्रीज़र के अंदर से झांकने लगा मुर्दा, रिश्तेदार डर कर भागे सपा के डिजिटल योद्धा देंगे बीजेपी को मात, ढाई सौ कार्यकर्ताओं की डिजिटल टीम तैयार पीएम मोदी के गोद लिए हुए गांवों में उनकी सांसद निधि से नहीं खर्च हुआ एक भी पैसा डिजिटल वालंटियर्स के जरिए क़ानून व्यवस्था पर नजर रखेगी यूपी पुलिस लोकसभा चुनावों की तैयारी में बीजेपी, 11-12 अगस्त को होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget