एक्सप्लोरर

कुशीनगर: जहरीली शराब से तीन लोगों की मौत, सीएम से जांच कराने की मांग

कुशीनगर जिले में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में दो लोग चचेरे भाई हैं जबकि तीसरा उसी गांव का रहने वाला है.

कुशीनगर: जिले में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में दो लोग चचेरे भाई हैं जबकि तीसरा उसी गांव का रहने वाला है. मामला तरयासुजान थानाक्षेत्र के जवहीं दयाल गांव के चैन पट्टी टोले का है. जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने परिजनों पर दबाव बनावाकर अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया लेकिन मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने दो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि ग्रामीण एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर चुके थे.

गांव वालों का सीधा आरोप है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से उनके संरक्षण में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाई जाती है. पुलिसकर्मी सुविधाशुल्क लेकर अवैध शराब के धंधे को संचालित कराते हैं इसीलिए गांव वाले इस अवैध धंधे का विरोध नहीं कर पा रहे. इस अवैध कारोबार के कारण लोग जहरीली शराब पीने के आदी हो गये हैं. जहरीली शराब पीने से तीन मौतों के बाद पुलिस और प्रशासन के भी होश उड़ गये. एसपी ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुशीनगर का बिहार से सटा हुआ इलाका अवैध शराब कारोबार का हब बन गया है. स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से स्प्रिट से जानलेवा शराब बनायी जा रही है. स्थानीय पुलिस और आबकारी इस मामले में मौन साधे बैठे हैं.

स्प्रिट से बनी शराब जानलेवा होती है यह जानने के बाद भी लोग तेज नशा और सस्ता होने के कारण सेवन करते हैं. इस जहरीली शराब ने तरयासुजान थाने के जवहीं दयाल गांव में तीन जिंदगियों को मौत की नींद सुला दिया.

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, 10 और 12वीं के 58 लाख छात्र देंगे परीक्षा

आरोप है कि पुलिस परिजनों पर दबाव बनाकर उनका अंतिम संस्कार भी कराने की फिराक में थी. पुलिस ने मृतकों में अवध निषाद का अंतिम संस्कार भी करा दिया लेकिन मृतक हीरालाल और डेबा का अंतिम संस्कार अभी नहीं हुआ है. एसपी के एक्शन में आने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस तीनों मौतों को जहरीली शराब से ना मानकर अधिक शराब पीना बता रही है. इतना ही नहीं पुलिस का कहना है कि एक की मौत बीमारी की वजह से हुई है जबकि मृतक के परिजनों का साफ कहना है कि तीनों बाजार गये थे जहां लौटने के बाद शराब पीने अवैध शराब के अड्डे पर चले गये.

वहां से लौटने के कुछ देर बाद हीरालाल के पेट में दर्द होने लगा. कुछ देर बाद उसके आंख से धुंधला दिखाई देने लगा. इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी. क्षेत्र में अवैध शराब के पुलिस संरक्षण में चलने की बात पर पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कार्यवाही की बात कही. कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता स्थानीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर स्थानीय पुलिस की मिलीभगत की गोपनीय उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget