एक्सप्लोरर

लखनऊ: भारी बारिश की वजह से एक ही दिन में जमींदोज हुईं तीन इमारतें, तीन की मौत

आज एक दिन में तीन मोहल्लों में जर्जर मकान गिरने से तीन हादसे हुए. गणेशगंज हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई लेकिन मां की जान बच गई. अमीनाबाद भी मकान गिरा लेकिन किसी की जान नहीं गई. हुसैनगंज में भी ऐसा ही हादसा हुआ है. वहां 2 लोगों की जान चली गई.

लखनऊ: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी और गाजियाबाद के बाद अब यूपी की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज इलाक़े में एक जर्जर इमारत गिरने के मामला सामने आया है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि एक ही दिन में शहर में बारिश की वजह से तीन इमारतें गिरने की घटना हुई है.

मलबे में दबने से साहब उर्फ़ कन्नु और इम्तियाज़ की मौत हुई है. बता दें कि इससे पहले शहर के अमीनाबाद इलाके की बताशे वाली गली में एक मकान गिर गया था. इसके अलावा गणेशगंज में भी इमारत गिरने की खबर आई है. राहत और बचाव का काम चल रहा है.

आज एक दिन में तीन मोहल्लों में जर्जर मकान गिरने से तीन हादसे हुए. गणेशगंज हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई लेकिन मां की जान बच गई. अमीनाबाद भी मकान गिरा लेकिन किसी की जान नहीं गई. हुसैनगंज में भी ऐसा ही हादसा हुआ है. वहां 2 लोगों की जान चली गई. जर्जर मकानों से लोगों को निकालने की मुहिम शुरु हुई है. जर्जर घरों में रहने वाले लोगों को घर खाली करने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं.

यूपी इन दिनों भारी बारिश के चपेट में है. चारो तरफ पानी ही पानी. लगातार हो रही बरसात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. लखनऊ औऱ राज्य के अधिकांश जिलों में गुरुवार देर रात से ही बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. इस बीच बारिश की वजह से तापमान में कमी आई है, लेकिन जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है. बारिश ने पिछले पांच वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने का अनुमान है. पूर्वाचल में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget