एक्सप्लोरर

बजरंग दल के नेता की हत्या मामले में तीन लोग गिरफ्तार, चौकी प्रभारी निलंबित

सट्टा, गांजा और अवैध व्यापार करने वाले लोगों का विरोध करने पर बृहस्पतिवार की रात को हुई बजरंग दल के नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

नोएडा: सट्टा, गांजा और अवैध व्यापार करने वाले लोगों का विरोध करने पर बृहस्पतिवार की रात को हुई बजरंग दल के नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने सेक्टर-8 से लेकर थाना सेक्टर-20 परिसर तक में जमकर हंगामा किया. पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. थाने के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. बजरंग दल और विहिप नेताओं ने एसपी सिटी सुधा सिंह से परिजनों को न्याय के साथ-साथ मुआवजा दिए जाने की मांग की. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने झुंडपुरा चौकी प्रभारी जेएस तोमर को निलंबित कर दिया. किसान क्रांति पदयात्रा के बाद बने माहौल को देखते हुए पदयात्रा की शुरुआत करेंगे जयंत चौधरी सट्टेबाजी को लेकर थाना पुलिस पर लग रहे आरोपों को देखते हुए एसएसपी ने एसपी क्राइम को थाना प्रभारी की भूमिका के जांच के आदेश दिए हैं. देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब अजय का शव सेक्टर-8 पहुंचा तो एक बार फिर परिजनों व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शव रखकर रास्ता जाम कर दिया. प्रदर्शन की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन शव रखकर प्रदर्शन पर अड़े परिजन डीएम व एसएसपी, विधायक व सांसद के मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए. जिसके बाद आक्रोशित भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया जिससे भगदड़ मच गई. यूपी के लोगों को जागरुक करने के लिए सुरेश रैना ने की इस खास अभियान की शुरुआत प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भी पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और अजय के शव व उनके परिजनों को अपने साथ ले गई और देर रात उसका अंतिम संस्कार करा दिया. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए देर रात तक पीएसी व पुलिस अधिकारी सेक्टर-8 में डटे रहे. पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में मामला दर्ज हुआ है. पुलिस उपाधीक्षक नगर अवनीश कुमार ने बताया कि सेक्टर 8 में रहने वाले अजय चौधरी की बृहस्पतिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उनके भाई विजय चौधरी ने थाना सेक्टर 20 में अशरफ उर्फ गटवा, जफर, सरताज, रफीक, सिताबू, जीतू यादव तथा दो अन्य अज्ञात लोगों को नामित करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि मृतक अजय चौधरी बजरंग दल के नेता थे. पुलिस ने तीन आरोपियों सिताबू, जफर व सरताज को तड़के गिरफ्तार कर लिया. अन्य लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget