एक्सप्लोरर

राम मंदिर न सही, अयोध्या में दीवाली के बहाने राम नाम की धूम रहेगी

यूपी में 14 साल के बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है. सरकार बनते ही किसी न किसी बहाने अयोध्या की चर्चा होती रहती है. राम मंदिर न सही, दीवाली के बहाने ही बीजेपी ने अपने लोगों को ख़ुश रखने की ठानी है. पिछली बार भी भव्य तरीक़े से दीवाली मनाई गई थी.

लखनऊ: इस दिवाली अयोध्या में तीन लाख दीये जलाये जायेंगे, ऐसा कर बीजेपी सरकार विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी में है. 6 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ ये दिए जलायेंगे. उनके राज में पिछले साल से ही अयोध्या में भव्य दीपावली मनाने की शुरूआत हुई. लंका पर विजय के बाद से ही भगवान राम के लौटने पर अयोध्या में दीवाली मनाने की परंपरा शुरू हुई. पिछले साल की तरह ही इस बार भी पुष्पक विमान से राम और सीता को लाया जाएगा. सरकार की कोशिश अयोध्या में ऐसा माहौल बनाने की है जिसका ज़िक्र रामायण में है.

लगाई जाएगी भगवान राम की 30 फ़ीट ऊंची 3 डी मूर्ति

दीवाली में अयोध्या नगरी को फूलों से सजाया जायेगा. सरयू नदी किनारे बने घाट दीये की रौशनी से जगमग रहेंगे. भगवान राम की 30 फ़ीट ऊंची 3 डी मूर्ति लगेगी. आकाश में उड़ता जटायु दिखेगा. अयोध्या के सिंहासन पर भरत की ओर से रखी 20 फ़ीट की चरणपादुका भी लोगों को आकर्षित करेगी. लोगों को हनुमान जी के हृदय से रामकथा पार्क में प्रवेश करने का मौक़ा मिलेगा.

लेज़र शो और वाटर शो का भी होगा आयोजन

सरयू नदी किनारे भगवान राम से जुड़ी कहानियां लेज़र शो के ज़रिये दिखाई जायेंगी. इस बार वाटर शो आयोजित तरने का भी फ़ैसला हुआ है. राम की पैड़ी पर तीन मंच बनाये जायेंगे. एक मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके सहयोगी रहेंगे. दूसरा मंच साधु संतों के लिए बनाया जायेगा . तीसरे मंच पर राम, सीता और लक्ष्मण को बैठाया जायेगा.

अयोध्या में इस तरह का आयोजन अब हर साल होगा

यूपी में 14 साल के बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है. सरकार बनते ही किसी न किसी बहाने अयोध्या की चर्चा होती रहती है. राम मंदिर न सही, दीवाली के बहाने ही बीजेपी ने अपने लोगों को ख़ुश रखने की ठानी है. पिछली बार भी भव्य तरीक़े से दीवाली मनाई गई थी. तब 1 करोड़ 71 लाख दीये जलाए गए थे. लेकिन गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में ये दर्ज नहीं हो पाया. क्योंकि पर्यटन विभाग ने इसके लिए आवेदन करने में देरी कर दी थी. लेकिन इस बार वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की पूरी तैयारी है. विभाग के अप्रैल मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी कहते हैं अयोध्या में दीवाली को हम सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं. इस तरह का आयोजन अब हर साल होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget