एक्सप्लोरर

पड़ोसी ने अगवा कर वायरल किये थे बेटी के वीडियो, पिता ने जहर खाकर दे दी जान

दबंग पड़ोसी 10 दिन पहले बेटी को दिनदहाड़े अपहरण करके ले गये थे. पुलिस ने बेटी को तो बरामद कर लिया लेकिन एक के अलावा बाकी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. बेटी के अश्लील वीडियो के बलबूते पिता पर केस वापिस लेने का दबाब बनाया जा रहा था. वारदात के पीछे एक साल पहले की रंजिश भी बताई जा रही है.

मेरठ: मेरठ में अपनी नाबालिग बेटी के अश्लील वीडियो सार्वजनिक होते देख एक पिता ने जहर खाकर जान दे दी. 10 दिन पहले बेटी को दिनदहाड़े दबंग पड़ोसी अपहरण करके ले गये थे. पुलिस ने बेटी को तो बरामद कर लिया लेकिन एक के अलावा बाकी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. बेटी के अश्लील वीडियो के बलबूते पिता पर केस वापिस लेने का दबाब बनाया जा रहा था. वारदात के पीछे एक साल पहले की रंजिश भी बताई जा रही है.

पहले किडनैप फिर वीडियो किया सार्वजनिक

शहर के मेडीकल इलाके में रहने वाले एक परिवार की बेटी को रक्षाबंधन के दिन दबंग पड़ोसी और उसके बेटों ने अगवा कर लिया था. मेडीकल थाने में अपहरण का केस दर्ज हुआ और पुलिस ने 48 घंटे में लड़की की बरामदगी कर ली. पुलिस ने इस मामले में प्रिंस नाम के एक युवक को जेल भेजकर कार्रवाई से हाथ खड़े कर दिये. इस दौरान बाकी बचे आरोपी पीड़ित पिता और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर केस वापस लेने का दबाब बना रहे थे. पीड़ित पिता ने जब आरोपियों की बात नहीं मानी तो आरोपियों ने उनके बेटी का वीडियो मोहल्ले के लोगों को दिखाना शुरू कर दिया. आरोपियों ने यह वीडियो पीड़ित पिता को भी दिखाया और केस में समझौता न करने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी थी.

पुलिस ने नहीं सुनी बेबस पिता की फरियाद

परिवार ने बताया कि सुसाइड से पहले पीड़ित खे पिता थाने गये थे और उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई. उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि किस तरह आरोपी बेटी का वीडियो सार्वजनिक कर रहे हैं और लगातार केस वापस लेने का दबाब बना रहे हैं. मगर पुलिस ने कार्रवाई के बजाय पीड़ित की बेटी को ही सवालों के कटघरे में खड़ा कर उसे थाने से टरका दिया. इसके बाद घर आकर पीड़ित ने कीटनाशक खाया और अपनी जान दे दी. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था.

मृतक और उसके परिवार पर पहले से दर्ज है केस

मेडीकल थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के बेटे और मृतक समेत 4 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर नबम्बर 2017 में छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कराया गया था. इस मामले में मई 2018 में पुलिस ने आरोप-पत्र दाखिल कर दिया. मामले में अदालत में सुनवाई जारी थी. इसी दौरान पहले किडनैप और फिर सुसाइड के मामले में मृतक के परिवार पर केस दर्ज कराया गया है. इस बात की जॉच की जा रही है कि कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमें की पृष्ठभूमि क्या थी और किन हालातों में मृतक और उसके परिवार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है. एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि आत्महत्या के मामले में जांच जारी है. आरोपियों की भूमिका पर पुलिस काम कर रही है. कार्रवाई भी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम आतंकी हमला: LG ने की रिव्यू मीटिंग, अफसरों को निर्देश
कुलगाम आतंकी हमला: LG ने की रिव्यू मीटिंग, अफसरों को निर्देश
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन
दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget