एक्सप्लोरर

तेजस्वी बोले- नीतीश सरकार की नाकामी से प्रदेश में हो रही है अपराधों की ज़हरीली खेती

बिहार में बीते दिन खगड़िया जिले में अपराधियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पसराह थाना प्रभारी आशीष कुमार की गोली लगने के बाद मौत हो गई थी. अब तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार की सरकार के ऊपर नाकामी का आरोप लगाया है.

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में अपराधियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पसराह थाना प्रभारी आशीष कुमार की गोली लगने के बाद मौत हो गई थी. अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है. बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा "अपराधियों ने बिहार में SHO को गोली मारी. नीतीश जी कहते है आल इज़ वेल. और यहाँ अपराधी सामान्य नागरिकों के बाद अब पुलिस की छाती में गोली ठोक रही है. सीएम की नाकामी से सूबे में AK-47 और सनसनीखेज़ अपराधों की ज़हरीली खेती हो रही है! पूरा सूबा ख़ौफ़ज़दा है!" पुलिस और अपराधियों के बीच यह मुठभेड़ गंगा नदी के सलारपुर दियारा इलाके में हुई है.पुलिस को जैसे ही ये सूचना मिली थी कि सलारपुर दियारा में खगड़िया और नवगछिया इलाके से अपराधी जुटे हैं. पसराहा थाना प्रभारी आशीष कुमार पुलिस बल के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निकल पड़े. अपराधियों ने पुलिस के आने की सूचना मिलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस की ओर से भी गोलीबारी की गई. चुनावी मौसम में जारी है सियासी हमले मुठभेड़ में पसराहा थाना प्रभारी आशीष कुमार और कुछ जवान को गोली लगी. जिसमें पसराहा थाना प्रभारी की मौके पर ही मौत हो गई. मुठभेड़ में दो अपराधी के मारे जाने की भी सूचना है. घटना के बाद कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. 2019 के चुनाव नजदीक हैं और सभी सियासी दल एक दूसरे के ऊपर जुबानी हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं. बिहार में कानून व्यवस्था हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है जिसे लेकर विपक्ष हमेशा से सत्ता पक्ष के ऊपर हमलावर रहता है. यह भी देखें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का पंचर टायर निकालते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत
कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का पंचर टायर निकालते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget