एक्सप्लोरर

तेजस्वी को राहुल पसंद हैं, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष में एक अच्छे पीएम बनने के सभी गुण मौजूद

यह पूछा गया कि क्या गांधी के पास एक अच्छा प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण हैं? इस पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हाँ ! उनके पास सभी गुण हैं, वे भारत की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और पिछले 15 सालों से संसद सदस्य हैं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में एक अच्छा प्रधानमंत्री बनने के लिए आवश्यक सभी गुण मौजूद हैं और उनके नेतृत्व पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर कांग्रेस नेता की छवि धूमिल करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने का आरोप भी लगाया.

देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ? इस मुद्दे पर हालांकि तेजस्वी यादव ने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद महागठबंधन के घटक दल सामूहिक रूप इस मुद्दे को सुलझा लेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व पर कभी भी कोई सवालिया निशान नहीं लगा. राजद नेता ने कहा, “अपने खिलाफ चलाये गये इतने लंबे नकारात्मक अभियान के बाद भी, उन्होंने (गांधी ने) अपनी दृढ़ता, दयालुता और बड़े दिल से लोगों का दिल जीता है.’’

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने जीते तीन बड़े राज्य- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में तीन प्रमुख राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत ने पार्टी और उन 69 प्रतिशत मतदाताओं के मन में आत्मविश्वास और ऊर्जा की भावना भर दी है जिन्होंने 2014 में नरेंद्र मोदी को वोट नहीं दिया था.

यह पूछा गया कि क्या गांधी के पास एक अच्छा प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण हैं? इस पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हाँ ! उनके पास सभी गुण हैं, वे भारत की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और पिछले 15 सालों से संसद सदस्य हैं. मत भूलिए कि उनकी पार्टी से देश में पांच मुख्यमंत्री हैं और वह उनका नेतृत्व कर रहे हैं. इसलिए, उनके (गांधी के) नेतृत्व और गुणों पर कोई सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए.’’

स्टालिन ने भी कहा- राहुल को मैदान में उतारे विपक्ष

गौरतलब है कि पिछले महीने, कांग्रेस के बड़े सहयोगियों में से एक, द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार को हराने के लिए एकजुट विपक्ष को प्रधानमंत्री पद के अपने उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को मैदान में उतारना चाहिए. इस बयान को लेकर स्टालिन की आलोचना की गई थी, लेकिन वह अपने विचारों पर अडिग रहे.

तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि क्या राहुल विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए सबकी पसंद हैं, तो उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जिसमें लोग अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं और फिर वे प्रतिनिधि अपना एक नेता चुनते हैं, जो प्रधानमंत्री बनता है.

व्यक्ति पूजा से ग्रसित है बीजेपी- तेजस्वी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के 29 वर्षीय बेटे तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘लोकतंत्र हमेशा लोक-केंद्रित होता है, यह व्यक्ति-केंद्रित नहीं होता है. हम सरकार का तानाशाही वाला रूप नहीं चाहते. वर्तमान में, बीजेपी व्यक्ति पूजा से ग्रसित है. हम उस संस्कृति को नहीं चाहते.’’

तेजस्वी यादव ने जोर दिया कि गठबंधन किसी एक पार्टी और उसके नेता के बारे में नहीं बल्कि दलों के बारे में है. उन्होंने कहा, ‘‘अभी हम चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. चुनाव के बाद हम साथ बैठकर एक नेता चुन सकते हैं, इसके लिए कोई जल्दबाजी नहीं है. मत भूलिए कि, मनमोहन सिंह 2004 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं थे, फिर भी उन्होंने सफलतापूर्वक 10 साल तक सरकार चलाई.’’

यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा: इस बार छात्रों के साथ अभिभावकों से भी ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे पीएम मोदी लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का जाति की राजनीति पर हमला, मन की बात में पढ़ा संत रविदास का दोहा

बुलंदशहर हिंसा: SIT ने बरामद किया इंस्पेक्टर सुबोध का सरकारी मोबाइल, गोली मारकर हुई थी हत्या

Manikarnika: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छा गईं कंगना रनौत, पहले दिन के मुकाबले कमाई हुई दोगुनी

वीडियो देखें-

और

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget