एक्सप्लोरर

RJD में गुटबाजी पर तेजस्वी यादव ने कहा- पार्टी में सिर्फ लालू गुट है

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बैठक के दौरान आरजेडी में गुटबाजी की खबरों पर सफाई देते हुए कहा, पार्टी में सिर्फ एक ही गुट है वो है लालू गुट.

पटना: आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आरजेडी में गुटबाजी की खबरों को खारिज किया है. पटना में आरजेडी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष और जिला के प्रधान महासचिवों की बैठक में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ एम-वाई नहीं बल्कि ए टू जेड है.

उम्मीदवारों में भी आरक्षण चलेगा

तेजस्वी यादव ने बैठक में कहा, "आरजेडी ने संगठन मे दलित, अनुसूचित जाति और पिछड़ों को 45 फीसदी आरक्षण दिया है. आरजेडी सिर्फ एम वाई का दल नहीं है. इसका जनाधार बहुत बड़ा है ये ए- टू- जेड की पार्टी है. हम समाज के सभी वर्ग और तबकों का आदर और सम्मान करते हैं."

आरजेडी में सिर्फ एक ही गुट "लालू गुट"

तेजस्वी ने पार्टी पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा, "सबसे अच्छा संबंध बना कर रखें और गुटबाजी से दूर रहें. पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी रखें और इसकी जानकारी सबको दें. हम सब का एक ही गुट लालू गुट है. व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठ कर पार्टी हित मे काम करें. आपने आज जो यहां सीखा उसे प्रचारित करें."

दरअसल शनिवार को विधायकों के साथ हुई बैठक में कई विधायक नहीं आए थे. यहां तक की तेजस्वी के भाई तेजप्रताप यादव भी बैठक में शामिल नहीं हुए. जिसके बाद तेजस्वी ने ये संदेश दिया कि उनकी पार्टी के सर्वे सर्वा सिर्फ लालू हैं.

यात्रा पर जल्द ही निकलेंगे

तेजस्वी यादव ने कहा, "देश आर्थिक मंदी और बेरोजगारी से ग्रस्त है. मैं बेरोजगारी के खिलाफ राज्य के कोने-कोने की यात्रा करूंगा. विधानसभा सत्र के दौरान भी समय निकाल कर मेरी यात्रा होगी. यात्रा का कार्यक्रम आपसे परामर्श कर निर्धारित होगा.

टिकट में भी आरक्षण दिया जाएगा

टिकट बंटवारे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, "जिस तरह से संगठन में आरक्षण दिया है उसी प्रकार टिकट वितरण मे भी सामाजिक समीकरण का खयाल रख कर टिकट दिए जाएंगे." उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "राज्य मे अपराध बढ़ रहे हैं. शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था चरमराई हुई है. सरकारी संस्थाओं को बेच कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है."

लोकसभा में हार से सीख लें

तेजस्वी ने कहा, पार्टी के हार के कारणों का अध्ययन और मूल्यांकन कर पूर्व मे हुई भूल से दूर रहें. पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करें. लालू जी का जो भी उमीदवार बनाया जाय उसे पूरा सहयोग और समर्थन दे कर जीत दिलाएं. चुनाव के लिए समय कम बचा है. उसको ध्यान मे रख कर दिन रात मेहनत करें. पार्टी के समर्पित साथियों को सम्मान मिलेगा."

वहीं अगर बैठक की बात करें तो इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने की. जगदानंदन ने कहा, लोकतंत्र मे गोली नहीं बोली कि जीत होती है. दिलचस्प बात यह थी कि पार्टी के एक जिला अध्यक्ष प्राइवेट हथियार लेकर पहुंच गए." बैठक के बाद नव निर्वाचित अधिकारियों को नियुक्ति का प्रमाण पत्र भी दिया गया.

ये भी पढ़ें

बिहार: सुशील मोदी ने लालू यादव पर साधा निशाना, कहा - आरजेडी में आरक्षण सिर्फ चुनावी स्टंट दिल्ली चुनाव के Exit Poll पर रविशंकर प्रसाद बोले- रिजल्ट का इंतजार करिए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
Maihar News: मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget