एक्सप्लोरर

मां-बाप की सेवा नहीं कर रहे तेजस्वी, वृद्धजन सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हो- जेडीयू

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि जेडीयू तेजस्वी यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है. उन्होंने कहा कि लालू यादव और राबड़ी देवी दोनों ने तेजस्वी को अपना वारिस बनाया लेकिन वो लापता हैं. स्वाभाविक तौर पर माता-पिता दोनों बहुत कष्ट में होंगे.

पटना: जेडीयू ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर राज्य के नये वृद्धजन सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है. जेडीयू ने आरोप लगाया कि तेजस्वी अपने मां-बाप की सेवा नहीं कर रहे हैं. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि बीमार लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता होकर अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं, राबड़ी देवी की भी उम्र हो गयी है, दोनों ने तेजस्वी यादव को अपना वारिस बनाया है लेकिन तेजस्वी लापता हैं. स्वाभाविक तौर पर माता-पिता दोनों बहुत कष्ट में होंगे, ऐसे में सरकारी कानून के तहत उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

बता दें कि दरअसल, नीतीश सरकार ने कुछ दिन पहले ही राज्य में वृद्धजन सुरक्षा कानून लागू किया है. इसके तहत बूढ़े मां-बाप की सेवा नहीं करने वाले संतान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है.

संजय सिंह ने कहा, ''लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही तेजस्वी यादव लापता हैं. राजद के राजकुमार कहां है इसकी खबर किसी को नहीं. चुनाव के दौरान तेजस्वी आरोप लगा रहे थे कि झारखंड सरकार उन्हें अपने पिता से नहीं मिलने दे रही. लेकिन चुनाव के बाद वे रिम्स में इलाज करा रहे लालू प्रसाद यादव की ओर झांकने तक नहीं गये. इस बीच लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन भी आया लेकिन तेजस्वी ने ट्विटर पर शुभकामना देकर कोरम पूरा कर लिया. पटना से लेकर दिल्ली में लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया गया लेकिन तेजस्वी कहीं नजर नहीं आये. उनकी पार्टी के नेता भी तेजस्वी को लगातार तलाश रहे हैं लेकिन तेजस्वी कहीं नहीं मिल रहे हैं.

जेडीयू नेता ने आरजेडी के नेताओ से गुज़ारिश की वो तेजस्वी को तलाशने के लिए पोस्टर-पर्चा लगाये ताकि उनका पता चल सके. प्रशासन से भी गुजारिश है कि वो तेजस्वी को ढूंढने में आरजेडी नेताओ की मदद करे और उनपर क़ानूनी कार्रवाई करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: CJP के अभिजीत दिपके की एंट्री पर CM सोरेन की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: CJP के अभिजीत दिपके की एंट्री पर CM सोरेन की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना
'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget