एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- RSS को बताते थे देश के लिए खतरनाक अब खुद रंग में रंग गए

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. इनके कथनी और करनी में भारी अंतर है. बिहार की जनता इसे समझ चुकी है. बार बार ये चाहते हैं कि अपने हिसाब से माहौल बना दिया जाए.

पटनाः बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं एनआरसी को लेकर मुख्यमंत्री ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एनआरसी को असम में लागू करने की बात की गई थी. सीएए और एनआरसी को लेकर आरजेडी ने विधानसभा में भी जमकर प्रदर्शन किया. आरजेडी ने जेडीयू और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. विपक्षी नेता तेजस्वी यादव आक्रामक मोड में दिखे. उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला.

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी शुरू से ही सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाली है. हमलोग का नारा ही है कि 'जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी'. विधानसभा में आज एससी एसटी आरक्षण को लेकर 126वां संशोधन विधेयक को आज पेश किया गया. इस संशोधन और प्रस्ताव का हम पुरजोर समर्थन करते हैं और हमारी मांग है कि जो हर दस साल पर इसको रिनियुअल किया जाता है तो कुछ ऐसा करे कि इसे बार बार रिनियुअल ना करने की जरूरत पड़े.

उन्होंने कहा कि जो आरक्षण अभी मिला हुआ है हम चाहते हैं की इसे बढ़ाई जाए और एक मांग ये भी थी कि जातीय जनगणना के आधार पर एक विशेष सत्र ही नही बल्कि इसी को बढ़ा दिया जाता और हम सभी इसे सर्वसम्मति से पारित कर केंद्र भेज देते.

'नागरिकता पर खुल कर आएं नीतिश'

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है पर इसका प्रयोग जिस प्रकार होना चाहिए था वो न होकर पूरी तरह विनाश में लग हुआ है. यहां सरकार में बैठे लोग कुछ गूंगे हो गए हैं. किसी को पता ही नहीं क्या हो रहा है. देश जल रहा है और जिस प्रकार से काला कानून लाया गया, इसका हमलोग ने मुख्यमंत्री से सफाई मांगी है.

नेता विपक्ष ने कहा कि आज सदन में भी कोई सफाई नहीं दिया गया. नीतीश कुमार कहते थे आर्टिकल 370, ट्रिपल तलाक से कोई समझौता नही करेंगें जब एनआरसी लाया गया तो उसके पक्ष में वोट डालते हैं और दूसरे दिन नौटंकी करवाते हैं.

'आरएसएस के रंग में रंग गए नीतीश'

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. इनके कथनी और करनी में भारी अंतर है. बिहार की जनता इसे समझ चुकी है. बार बार ये चाहते हैं कि अपने हिसाब से माहौल बना दिया जाए जब देश जल रहा हो तो इनको इस मुद्दे को लेकर अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए. इन मामलों पर ये चुप्पी साधे रहते हैं.

उन्होंने कहा कि एनआरसी और एनपीआर जो हैं. एनपीआर लगातार होते आ रहा है पर इसबार इसमे विशेष कॉलम दिया गया है कि आपके पिता का जन्म कब और कहां हुआ था. ये साफ आरएसएस का डिजाइन हमलोग के समझ में आ रहा है और ये बात जो आज हमने मुख्यमंत्री जी से कहा कि जब हम उपमुख्यमंत्री हुआ करते थे तो वो मेरे को बाते समझाते थे कि आरएसएस जो हैं वो बहुत खतरनाक है.

उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री हमको समझाते थे वही संघ के रंग में रंग गए हैं. अपने स्वार्थ के लिए, जब देश जल रहा हो तो अपनी स्वार्थ की चिंता नही करनी चाहिए अब उनकी उम्र भी हो गया. उनलोगों ने तो अपनी जिंदगी जी ली अब आने वाली पीढ़ी किस माहौल में रहेगी.

तेजस्वी यादव ने कहा कि वो पढ़ेंगे लिखेंगे खेलेंगे कूदेंगे उनके रोजगार में दिमाग लगाएंगे या हिन्दू कौन है, मुस्लिम कौन है सिख कौन है, ईसाई कौन है तो भाइयों के बीच जो झगड़ा लगाने का ये काम शुरू हुआ है और हमारे संविधान में भी साफ लिखा हुआ है कि भेदभाव धर्म के आधार पर नही होना चाहिए, आज दुख हुआ कि मुख्यमंत्री जी के पास कोई जवाब नही था.

'प्रशांत किशोर डीलिंग दे रहें हैं'

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर की पार्टी के लोग उन्हें नेता नही मानते हैं. वो है कहां ये प्रोफेशनल लोग हैं अपना काम कर रहे हैं राजनीति में आये हैं ठीक है सबको अपना अधिकार है लेकिन डीलिंग नही होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि आप डिजाइन को समझे एनआरसी पहले लागू नहीं हुआ क्योंकि ये टेक्निकल चीजे थी. इसी टेक्निकल चीजो के लिए सीएए बनाया गया. अब एनआरसी को लेकर कहते हैं कोई ज़िक्र नही था एनपीआर पहला स्टेप है तो हम बेवकूफ नही है. आप संघ के गोद में बैठकर आप उनकी बदौलत मुख्यमंत्री बने हो और आप बात कर रहे हो कि कोई समझौता नही करेंगे.

'नीतीश कुमार समझौते के मोड में'

तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार के नागरिकता क़ानून पर मंशा साफ़ नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि NPR को जोड़ा गया तो इम्प्लीमेंट होगा ही. उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार थक गए हैं. वो अब बस कोम्प्रोमाईज़ मोड में बीजेपी के साथ है और आरएसएस के साथ है.

'गठबंधन मज़बूत है'

तेजस्वी यादव ने आरजेडी और महागठबंधन पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी मज़बूत है, जो कमियां हैं उन्हें दूर करने को कोशिश की जा रही है. गौरतलब है कि आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने चिट्ठी लिखकर पार्टी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी कितना भी मजबूत हो कोई न कोई इसे बूस्ट करने वाला चाहिए और हर कोई दल या व्यक्ति परफेक्ट नही होता आप कितने भी ऊंचे ओहदे पर बैठे हो या हर चीज प्राप्त कर लो फिर भी आपमे कोई कमियां जरूर होगी इसलिए जो कमियां हैं वो दूर की जाएगी.

NRC को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने दिया बयान, कहा-इसका तो कोई सवाल ही नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Jodhpur News: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
जोधपुर: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live: 'CM नीतीश कुमार को पद से हटाया जा सकता है, पूरा बिहार चिंतित है', JDU नेता का बड़ा दावा
Live: 'CM नीतीश कुमार को पद से हटाया जा सकता है, पूरा बिहार चिंतित है', JDU नेता का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget