एक्सप्लोरर

घर के बाहर आया लालू परिवार का झगड़ा, आधी रात को बहू ऐश्वर्या दरवाजा पीटती रहीं, लेकिन नहीं खुला

चन्द्रिका राय और उनकी पत्नी पूर्णिमा राय अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ राबड़ी आवास के एक तरफ धरने पर बैठ गए. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी चन्द्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या के साथ पिछले साल मई में हुई थी.

नई दिल्ली: पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के घर के भीतर का झगड़ा घर के बाहर आ चुका है. बीती रात भी ये चलता रहा. बारिश के बीच भी लालू प्रसाद यादव और राबड़ी की बहू घर के बाहर खड़ी रहीं क्योंकि गार्ड ने दरवाजा भीतर से बंद कर रखा था. ये सब तब हुआ जब बहू ऐश्वर्या ने अपने पिता को फोन कर घर बुलाया. जब पिता राबड़ी के घर पर पहुंचे तो ऐश्वर्या उन्हें लेने बाहर गईं तभी गार्ड ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. वो दरवाजा पीटती रहीं लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया.

इसके बाद राबड़ी आवास पर ऐश्वर्या राय के पिता चन्द्रिका राय के समर्थक पहुंच गए. चन्द्रिका राय और उनकी पत्नी पूर्णिमा राय अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ राबड़ी आवास के एक तरफ धरने पर बैठ गए. हालांकि, अब खबर है कि चन्द्रिका राय और राबड़ी देवी के बीच सुलह कराने की कोशिश शुरू हो गई है.

ये है मामला

तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या ने परिवार के सदस्यों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी और मीसा भारती ने उनके साथ मारपीट की है और खाने के लिए खाना भी नहीं दिया है. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ऐश्वर्या का एक विडियो सामने आया था जिसमें वह रोते हुए घर से बाहर जा रही थीं. जानकारी दें कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी चन्द्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या के साथ पिछले साल मई में हुई थी.

शादी के एक महीने बाद से ही तेज प्रताप और ऐर्श्वर्या के बीच खटपट की खबरें आनी शुरु हो गई थी. इसके बाद तेजप्रताप ने तलाक की अर्जी दी थी. तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है. इस मामले में जज ने दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की थी, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया. मालूम हो कि अब तक चर्चा ऐश्वर्या और तेज प्रताप के तलाक को लेकर होती थी. लेकिन इस बार ऐश्वर्या ने जो आरोप लगाए हैं वो बेहद संगीन हैं. मामला एफआईआर तक पहुंच चुका है और घर के बाहर पुलिस तक जुट गई.

मीसा ने दिया है ये जवाब

इस मामले में लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने कहा है कि उनके ऊपर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद और यह राजनीति से प्रेरित हैं. तेज प्रताप यादव की बड़ी बहन मीसा भारती ने कहा कि ईद के बाद से वो सिर्फ तीन बार कोर्ट के काम से पटना गई हैं. उन्होंने कहा कि वह पटना से जिस दिन गईं उसी दिन शाम को वापस भी आ गई. मीसा भारती ने बताया कि इन तीनों बार की यात्रा में उनकी ऐश्वर्या से न तो मुलाकात हुई और न ही कोई बात.

यह भी पढ़ें-

गुजरात विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा

हरियाणा चुनाव: दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी में शामिल हुए तेज बहादुर यादव, CM मनोहर खट्टर के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget