एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा, एक शिक्षिका की कर दी पांच स्कूलों में तैनाती, जांच के निर्देश

उत्तर प्रदेश में शिक्षा माफियाओं का बड़ा कारनामा सामने आया है. प्रदेश के पांच कस्तूरबा विद्यालयों में एक ही नाम वाली शिक्षिका को नियुक्त कर दिया गया. जब मामला सामने आया तो विभाग में हड़कंप मच गया.

बागपत. उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल उजागर हुआ है. राज्य में माफिया ने सिस्टम को ठेंगा दिखाते हुए प्रयागराज से सहारनपुर जनपद तक के पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में एक ही नाम से विज्ञान विषय की पूर्णकालिक पांच शिक्षिकाओं की नियुक्तियां करा दी. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की नाक के नीचे हुए इस घोटाले की जिम्मेदारों को भनक तक नहीं लगने दी, लेकिन अब इस फर्जीवाड़े से पर्दा उठा तो हल्ला मच गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामनगर, जनपद अंबेड़करनगर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भैसराऊ, जनपद सहारनपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ौत, जनपद बागपत, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिजौली, जनपद अलीगढ़ व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सौरांव, जनपद प्रयागराज में पूर्णकालिक शिक्षिका, विज्ञान विषय के पद पर अनामिका शुक्ला पुत्री सुभाष चंद्र शुक्ला, मैनपुरी जनपद की नियुक्ति हुई है.

उधर, समग्र शिक्षा, लखनऊ के राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने प्रयागराज, अलीगढ़, मेरठ और अयोध्या मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि पांचों कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पूर्णकालिक शिक्षिका विज्ञान के पद पर अनामिका शुक्ला पुत्री सुभाष चंद्र शुक्ला के शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर अनियमित नियुक्ति कर मानदेय भुगतान कराया जा रहा है. संबंधित विद्यालयों में अनामिका शुक्ला नाम से पूर्णकालिक शिक्षिका विज्ञान के पद पर नियुक्त शिक्षिका के मूल शैक्षिक, निवास एवं पहचान पत्र से मिलान करते हुए जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए. संबंधित शिक्षिकाओं के विरुद्ध एफआइआर भी दर्ज कराई जाए.

बागपत से हटाई गई शिक्षिका

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि जानकारी होते ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ौत में तैनात शिक्षिका अनामिका शुक्ला को तत्काल प्रभाव से हटाकर अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है. शिक्षिका को मानदेय वेतन जारी नहीं हुआ है. इसकी नियुक्ति 31 दिंसबर 2019 को हुई थी. इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

लखीमपुर खीरी: लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे शख्स ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget