एक्सप्लोरर

आगरा: ताजमहल पर आंधी का प्रकोप, संगमरमर की रेलिंग टूटी- देखें तस्वीरें

आगरा में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी का प्रकोप ताजमहल पर भी देखने को मिला. जहां पाड़ गिरने से रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई. स्मास्क को हुए नुकसान की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है.

आगरा, नितिन उपाध्याय: दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज महल पर भी आंधी का प्रकोप देखने को मिला है. शुक्रवार शाम आई आंधी ने ताजमहल को भी क्षति पहुंचाई है. भयंकर आंधी के कारण गुंबद पर मडपैक को मुख्य मकबरे पर यमुना किनारा की तरफ बांधी गई पाड़ गिर गई है. इस कारण मुख्य मकबरे की संगमरमर की रेलिंग और चमेली फर्श की रेड सैंड स्टोन की रेलिंग टूट गई. इस क्षति की तस्वीरें भी सामने आई है. वहीं, आंधी में स्मारक को पहुंचे नुकसान की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है.

Tajmahal-damage-rain1

शुक्रवार की शाम को आगरा में भी तेज आंधी ने खूब तबाही मचाई. करीब एक घंटे तक शहर में आंधी के बाद ओले और बारिश ने कहर बरपाया. 124 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने पेड़ों को भी जड़ सहित उखाड़ दिया. यहां तक की बिजली के खंभे भी उखड़ गए. जिस कारण अधिकाश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई.

Tajmahal-damage-rain2

इसका प्रकोप ताजमहल पर भी देखने को मिला, भयंकर आंधी में ताजमहल में यमुना किनारा की तरफ मुख्य मकबरे (व्हाइट प्लेटफार्म) पर बंधी लोहे के पाइपों की पाड़ (स्केफोल्डिंग) टूटकर गिर पड़ी. जिस हिस्से पर पाड़ गिरी, उस हिस्से की व्हाइट प्लेटफार्म पर लगी संगमरमर की रेलिंग और उसके नीचे चमेली फर्श पर लगी रेड सैंड स्टोन की जालीदार रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई.

Tajmahal-damage-rain3

बता दें कि पर्यटकों को यमुना किनारा की तरफ जाने से रोकने को सुरक्षा की दृष्टि से चमेली फर्श पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा वुडन रेलिंग लगाई गई थी, जो पाड़ गिरने से टूट गई.

यह भी पढ़ें:

आगरा: वात्सल्य का नया केंद्र बना एसएन मेडिकल कॉलेज, कोरोना संक्रमित 22 महिलाओं की सफल डिलीवरी कर रचा इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा
दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget