एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक ने सुरेंद्र सिंह मंदिर निर्माण पर दिया बेहद विवादास्पद बयान

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा 25 नवंबर को धर्म सभा के आयोजन से पहले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उस दिन संविधान ताक पर रखकर 1992 का इतिहास दोहराया जाएगा.

बलिया: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा 25 नवंबर को धर्म सभा के आयोजन से पहले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर उस दिन संविधान ताक पर रखकर 1992 का इतिहास दोहराया जाएगा. अपने विवादास्पद बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले बैरिया क्षेत्र से विधायक सिंह ने कहा, '25 नवंबर 2018 को अयोध्या में जरूरत पड़ी तो 1992 का इतिहास दोहराया जाएगा. जिस तरह 1992 में संविधान को ताक पर रखकर बाबरी मस्जिद ढहायी गयी थी, आवश्यकता पड़ी तो संविधान को ताक पर रखकर राम मंदिर बनाया जाएगा.'

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री व योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री रहते यदि राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो कभी भी राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पायेगा. उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार में ही राम मंदिर का निर्माण होगा. उन्होंने यहां तक कह डाला कि मंदिर निर्माण में अगर सरकार भी आड़े आएगी तो संघ के कहने पर हम लोग बीजेपी के विधायक होते हुए भी संघ की बात मानेंगे.

इससे पहले राम मंदिर मुद्दे पर सुरेंद्र सिंह ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि जिस देश का नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ जैसा हिंदूवादी मुख्यमंत्री हो और वहां भगवान राम टेंट में रहे तो इससे बड़ा दुर्भाग्य भारत और हिन्दू समाज के लिए नहीं हो सकता. इसलिए ऐसी परिस्थिति बनाई जानी चाहिए कि राम मंदिर अयोध्या में बने.

सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि 'अब राम मंदिर बनने में और देरी नहीं होनी चाहिए. भगवान हर संविधान से उपर हैं. ऐसे में अयोध्या में निश्चित स्थान पर भगवान राम का मंदिर जल्द से जल्द बनना चाहिए'.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: आज से 5 एंट्री पॉइंट्स पर टोल रेट में इजाफा, जान लें नई दरें
मुंबई: आज से 5 एंट्री पॉइंट्स पर टोल रेट में इजाफा, जान लें नई दरें
लखनऊ में प्रबंध नगर योजना को मिली रफ्तार, मुआवजे की दर तय
लखनऊ में प्रबंध नगर योजना को मिली रफ्तार, मुआवजे की दर तय
'प्लानिंग चलती रहती थी...', चंपत राय ने सुनाया अशोक सिंघल का किस्सा
'प्लानिंग चलती रहती थी...', चंपत राय ने सुनाया अशोक सिंघल का किस्सा
जोधपुर: पुलिस दबिश के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत के बाद हंगामा
जोधपुर: पुलिस दबिश के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत के बाद हंगामा

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, 250 से ज्यादा फिल्मों में लीड हीरो बने थे शिवाजी गणेशन
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Embed widget