एक्सप्लोरर

देवरिया: कोचिंग में सीट पर बैठने के विवाद में छात्र की पीट-पीटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक छात्र की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि कोचिंग में सीट पर बैठने के विवाद में उसे पीट-पीट कर मार डाला गया.

देवरिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के मालीबारी में कोचिंग पढ़ने आए छात्र की शनिवार की सुबह कुछ युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और छात्र की बाइक को भी तोड़ दिया. छात्र के दोस्तों ने एक युवक को पकड़ धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तीन युवक बाइक छोड़ कर फरार हो गए.

देवरिया के खुखुन्दू इलाके के बंजरिया शुक्ल गांव का रंजीत कुमार सिंह (17) पुत्र विजय प्रताप सिंह बैकुंठपुर स्थित शत्रुधन शाही इंटर कालेज में 12 वीं का छात्र रहा है. वो सदर कोतवाली क्षेत्र के मालीबारी चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ता था. दो दिन पहले कोचिंग में अहिलवार गांव के रहने वाले एक छात्र से बेंच पर बैठने को लेकर रंजीत का विवाद हो गया था. रोज की तरह रंजीत शनिवार की सुबह बाइक से कोचिंग पढ़ने आया था.

रंजीत कोचिंग पढ़कर निकला ही था कि जिस छात्र से दो दिन पहले विवाद हुआ था, उसने युवकों के साथ घेर कर रंजीत की पिटाई शुरू कर दी. युवकों ने छात्र की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई. इसी बीच कोचिंग के अन्य छात्रों ने युवकों को दौड़ा लिया.

इसमें से एक को छात्रों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करने लगे. जबकि छात्र के साथ आए अन्य तीन युवक अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए. पकड़े गए युवक की छात्रों ने जमकर धुनाई करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने छात्र रंजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया. जिसे हमलावर हत्या करने के बाद छोड़ कर फरार हो गए थे. घटना की सूचना मिलने के बाद से मृत छात्र के परिवार में मातम पसरा हुआ है. मृतक की चार बहने हैं. पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं. वो परिवार में चार बहनों के बीच अकेला भाई था.

शहर कोतवाल यजवेन्द्र बहादुर पाल ने कोचिंग संचालक और आस-पास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली. इस संबंध में एएसपी ने बताया कि छात्र की पीट-पीटकर हत्या हुई है. आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget