एक्सप्लोरर

यूपी: शिक्षक भर्ती घोटाले में मोस्ट वांटेड BJP नेता पर घोषित होगा ईनाम, पोस्टर भी जारी करने की तैयारी में STF

यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ की टीम के हाथ अभी तक खाली है. मामले के मुख्य आरोपी चंद्रमा सिंह यादव को पकड़ने के लिये एयटीएफ की टीम उसे भगौड़ा घोषित करने की तैयारी में है

प्रयागराज (मोहम्मद मोइन). यूपी में उनहत्तर हज़ार शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड बीजेपी नेता चन्द्रमा सिंह यादव अब भी जांच एजेंसी एसटीएफ की पकड़ से दूर हैं. शातिर किस्म का चन्द्रमा फरारी के दौरान न तो मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है और न ही अपने बैंक खातों से कोई लेन-देन कर रहा है. पिछले तीन हफ़्तों से नाकामी झेल रही एसटीएफ अब इस बीजेपी नेता पर ईनाम घोषित कर उसके पोस्टर जारी करने की तैयारी में है. इतना ही नहीं ईनाम घोषित करने के बाद एसटीएफ उसे भगोड़ा भी घोषित करेगी. वैसे प्रयागराज पुलिस से जांच मिलने के बाद एसटीएफ अब तक एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है. न तो वह किसी भी आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है और न ही कोई नए तथ्य सामने ला सकी है. ऐसे में तेज़ तर्रार और पेपर लीक जैसे मामलों की एक्सपर्ट मानी जाने वाली एसटीएफ की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में है.

बीजेपी का रसूखदार नेता है मुख्य आरोपी चंद्रमा यादव

गौरतलब है कि यूपी के प्राइमरी स्कूलों में उनहत्तर हज़ार शिक्षक भर्ती मामले में पैसे लेकर पास कराने के आरोप में प्रयागराज पुलिस ने प्रतापगढ़ के अभ्यर्थी राहुल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज जांच शुरू की थी. प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड डा० केएल पटेल और दो टॉपर्स समेत ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इतना ही नहीं पुलिस ने यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के प्रतिनिधि रहे बीजेपी नेता चन्द्रमा सिंह यादव को भी इस मामले में आरोपी बनाया था. प्रयागराज पुलिस ने यह सारी कार्रवाई चार दिन में कर ली थी. भर्ती घोटाले का मामला सियासी गलियारों में गूंजने के बाद यूपी सरकार ने नौ जून को जांच प्रयागराज पुलिस से वापस लेकर एसटीएफ को सौंप दी थी. इसके साथ ही हफ्ते भर में तत्कालीन एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को हटाने पर भी खूब कोहराम मचा था.

बीजेपी नेता चन्दमा सिंह यादव सूबे के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ का प्रतिनिधि रह चुका है. उसकी गिनती प्रयागराज में बीजेपी के रसूखदार नेताओं में होती है. चन्द्रमा यादव बीजेपी में महानगर उपाध्यक्ष के साथ ही किसान मोर्चे की प्रदेश कार्य समिति का सदस्य भी रह चुका है. वह एक इंटर कालेज का प्रबंधक भी है.

अपने कालेज पंचमलाल आश्रम इंटर कालेज को वह रसूख का इस्तेमाल कर तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं का सेंटर बनवाता था और वहीं से पेपर लीक कराकर अपने गिरोह को देता था. टीईटी पेपर लीक मामले में वह पांच महीने तक जेल में रह चुका है. वैसे एसटीएफ को जांच सौंपने और चन्द्रमा को गिरफ्तार नहीं किये जाने पर विपक्षी पार्टियां लगातार सवाल उठा रही हैं. वह एसटीएफ पर सरकार के दबाव में काम करते हुए मामले की लीपापोती का आरोप भी लगा रही है.

ये भी पढ़ें.

कोरोना के साथ-साथ संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए उठाए जाएं कदम, सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान: योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
Embed widget