एक्सप्लोरर

बिहार: RJD में टूट पर तेजस्वी यादव ने कहा- 90 दिन घर में बैठकर नीतीश कुमार ने यही काम किया है

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए ही राजनीति करते हैं. तेजस्वी ने कहा कि जो एमएलसी आरजेडी से जेडीयू में गए हैं उन्हें हमारी शुभकामनाएं.

पटना: तेजस्वी यादव ने आरजेडी में टूट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि आज के घटनाक्रम के लिए वह नीतीश कुमार को शुभकामनाएं देते हैं. उन्होंने कहा कि जो एमएलसी यहां (RJD) से वहां (JDU) गए हैं, उनके भविष्य के लिए हमारी शुभकामनाएं हैं.

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने कंस्ट्रक्टिव काम किया है, 90 दिन सीएम हाउस में बैठकर उन्होंने यही काम किया है, लेकिन इससे बिहार का कोई फायदा नहीं होगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि 2015 के चुनाव में भी बीजेपी को हराने के लिए बिहार की जनता ने जनमत दिया था, लेकिन नीतीश जी ने धोखा दिया. नीतीश कुमार केवल अपने स्वार्थ और अपनी कुर्सी बचाने के लिए ही राजनीति करते हैं. नीतीश कुमार की न तो कोई विचारधारा और न ही कोई सिद्धांत है.

आरजेडी नेता बोले, “आप 90 दिन से सीएम हाउस से बाहर नहीं निकले हैं. आपको तो लोगों की सेवा करनी चाहिए थी, श्रमिकों की सेवा करनी चाहिए थी, सुप्रीम कोर्ट कह रहा है रोजगार दो, लेकिन नीतीश कुमार रोजगार नहीं  दे पा रहे हैं. उल्टा सैंकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर आए मजदूर अब रोडवेज बसों में बैठकर वापस पंजाब-हरियाणा जा रहे हैं. हम नीतीश जी से पूछते हैं कि आप 15 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहें, लेकिन जनता को इससे क्या फायदा हुआ?’’

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने कोरोना की जांच बढ़ाने की बात की थी, लेकिन आज भी क्यों नहीं जांच बढ़ी. आज भी बिहार में इंडस्ट्री क्यों नहीं लगी, क्यों नहीं पलायन रुका. उन्होंने कहा कि आज बिहार सरकार को 15 साल हो गए और जो बांध का काम चल रहा था वो रुक गया. आखिर 15 साल में भी बांध का काम क्यों पूरा नहीं हुआ. पूरे उत्तर बिहार पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

रघुवंश प्रसाद से मिलकर करूंगा उनसे बाततेजस्वी यादव ने कहा, "पहले दिन ही जब पता चला कि रघुवंश प्रसाद एडमिट हुए हैं, तो हमने फोन पर उनसे बात की थी. उस समय टेस्ट सैंपल लिया जाना था. अगले दो दिन बाद पता चला वो पॉजिटिव हैं. उनके डॉक्टर से कल भी बात हुई है. उन्हें अभी सांस लेने में थोड़ी दिक्कत है. उन्होंने तो पार्टी को सींचने का काम किया है, हमारे अभिभावक रहे हैं. अभी हमको उनके स्वास्थ्य की चिंता है कि वह जल्दी से ठीक जाएं. उनके ठीक होते ही उनसे मिलकर हम बात करेंगे."

यह भी पढ़ें:

मुंबई: मजदूरों के पलायन ने उड़ाए ठेकेदारों के होश, वापस बुलाने के लिए भिजवा रहे विमान टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
Gurugram Encounter: गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget