एक्सप्लोरर

हाईटेक बस अड्डे पर ट्वीट के जरिए अखिलेश यादव ने इशारों में गिना दिए अपने काम

बता दें कि अखिलेश यादव ने अआलमबाग बस स्टैंड का शिलान्यास किया था.समाजवादी पार्टी के ही सांसद संजय सेठ की कंपनी ने इसे बनाया है. ये बस टर्मिनल अखिलेश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट था. यूपी का अपनी तरह का ये इकलौता सरकारी बस अड्डा है.

नई दिल्ली: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आलमबाग के हाईटेक बस अड्डे का उद्घाटन किया. उद्घाटन के दिन यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दावा किया कि इस हाईटेक बस अड्डे का निर्माण समाजवादी सरकार में हुआ था. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ''समाजवादी सरकार में निर्मित भव्य, हाईटेक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विश्व स्तरीय आलमबाग बस अड्डे की समस्त लखनऊवासियों व इसका निर्माण करने वाली शालीमार कंपनी को भी ‘अच्छे काम’ के लिए बधाई. यहां से सफर पर निकलने पर जो मुस्कान आएगी, वो जनता को समाजवादी-सरकार के काम याद दिलाएगी.

अखिलेश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट था आलमबाग बसअड्डा

बता दें कि अखिलेश यादव ने इसका शिलान्यास किया था.समाजवादी पार्टी के ही सांसद संजय सेठ की कंपनी ने इसे बनाया है. ये बस टर्मिनल अखिलेश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट था. यूपी का अपनी तरह का ये इकलौता सरकारी बस अड्डा है.पूरा बस अड्डा एयरकंडीशन्ड है. इस बस टर्मिनल से हर दिन 750 बसों का संचालन होगा. गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, आगरा, मेरठ से लेकर दिल्ली तक की बसें यहां से रवाना होंगी.

लखनऊ मेट्रो से भी जोड़ा जा रहा है आलमबाग बस अड्डा

लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे पर बसों के लिए 45 प्लेटफ़ार्म, चार रिज़र्व प्लेटफ़ार्म और 50 बसों की पार्किंग सुविधा है. 200 यात्रियों के लिए अलग से पार्किंग का इंतज़ाम है. इस बस टर्मिनल पर मॉल के साथ साथ 125 कमरों का होटल भी बना हुआ है.डबल बेड वाले एक कमरे का किराया 2200 रुपये रखा गया है.बैंक, पोस्ट ऑफ़िस और फ़ूड कोर्ट भी बनाया गया है. आलमबाग बस अड्डे को लखनऊ मेट्रो से भी जोड़ा जा रहा है. मेट्रो को बस अड्डे से जोड़ने से लखनऊ से बाहर जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा हो जाएगी.

सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी से पहले कर दिया था इसका उद्घाटन

बता दें कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम से पहले ही इसका उद्घाटन कर दिया था. कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर पटाखे भी जलाए थे. समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि अखिलेश यादव सरकार ने बस अड्डे को बनवाया है, इसीलिए हम यहां उद्घाटन करने आ गए.

यूपी में उद्घाटन की सियासत पुरानी है. मायावती के जमाने में यमुना एक्सप्रेसवे बना था. लेकिन इसका उद्घाटन अखिलेश यादव ने किया था. तब बुआ और भतीजे में ख़ूब ज़ुबानी जंग हुई थी. योगी के ग़ाज़ियाबाद में एलिवेटेड रोड के उद्घाटन करने से पहले समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां गाडियां चला दीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget