एक्सप्लोरर

अगर साथ आए सपा-बसपा तो बीजेपी के लिए खड़ी हो जाएगी बहुत बड़ी मुश्किल

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मोदी के खिलाफ किलेबंदी शुरू हो गयी है, यूपी में अखिलेश और मायावती के साथ ने कामयाबी का जो स्वाद चखा है अब उसे 2019 में आजमाने की तैयारी हो रही है.

नई दिल्ली: 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मोदी के खिलाफ किलेबंदी शुरू हो गयी है, यूपी में अखिलेश और मायावती के साथ ने कामयाबी का जो स्वाद चखा है अब उसे 2019 में आजमाने की तैयारी हो रही है. एसपी और बीएसपी के गठबंधन ने 1993 में भी बीजेपी की लहर को रोक दिया था.

2019 में बीजेपी का नारा है मिशन 350, लेकिन उसके इस मिशन की राह में महागठबंधन रोड़े अटका सकता है. उपचुनाव में जिस तरह मायावती और अखिलेश एकजुट हुए हैं, अब पूरे विपक्ष को 2019 में एक साथ मिलकर मोदी के खिलाफ उतारने की चर्चा हो रही है.

दरअसल उपचुनाव के सिर्फ ताजा नतीजे ही नहीं बल्कि 2014 के बाद बीजेपी की जिन 6 सीटों पर चुनाव हुए वहां हर सीट पर उसे हार मिली है. बीजेपी को यूपी के अलावा राजस्थान, एमपी और पंजाब के उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. इन नतीजों से विपक्ष का उत्साह 2019 को लेकर और ज्यादा बढ़ गया है, इसलिए यूपी में हुए एसपी-बीएसपी गठजोड़ को बड़े गठबंधन में बदलने की तैयारी है.

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, "हमारा आपका और समाजवादियों का कभी किसी के प्रति व्यवहार खराब नहीं रहा होगा, यही कारण है कि आज हम लोगों के संबंध सबसे अच्छे हैं, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि कांग्रेस से जैसे हमारे संबंध थे अच्छे वो बने रहेंगे."

2019 में बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस महागठबंधन से निपटने की होगी, क्योंकि 1993 में भी उसे एसपी और बीएसपी गठबंधन की ताकत का अहसास हो चुका है और हालिया चुनाव ने भी साबित कर दिया है कि दोनों पार्टियों के संयुक्त वोट बैंक की काट बीजेपी के पास नहीं है.

1993 के चुनाव में समाजवादी पार्टी और बीएसपी ने बीजेपी को हराने के लिए हाथ मिला लिया, तब बीएसपी संस्थापक कांशीराम जीवित थे. उस समय लग रहा था बीजेपी इतिहास रच देगी, क्योंकि अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने के बाद राम नाम की आंधी चल रही थी. उस समय एसपी-बीएसपी के गठबंधन पर एक नारा प्रसिद्ध हुआ था, "मिले मुलायम कांशीराम, हवा में उड़ गए जय श्रीराम." एसपी-बीएसपी के गठबंधन ने बीजेपी को बुरी तरह हरा दिया था.

तब यूपी की कुल 425 सीटों में बीजेपी को 177, एसपी और बीएसपी गठबंधन को 176 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस की 28 सीटें जोड़कर आंकड़ा 204 का हो गया था. यूपी में दोनो पार्टियों के गठजोड़ से मिली धमाकेदार जीत के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब उपचुनाव में जीत का स्वाद चखने वाला ये गठबंधन 2019 में बीजेपी का खेल खराब कर सकता है.

अखिलेश और मायावती ने साथ आकर 2019 की राजनीति के लिए बड़ा संदेश तो दे दिया है. मायावती भी खुलकर बीजेपी पर हमला कर रही हैं. बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा, "बीजेपी और इनकी एनडीए की सरकारें बनी हैं तब से इन्होंने गरीबों, कमजोर तबकों, हर स्तर पर काफी ज्यादा शोषण और उत्पीड़न किया है"

ज़ाहिर है 2019 में बीजेपी के मिशन 350 को अखिलेश, माया और राहुल के मजबूत गठबंधन का सामान करना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget