एक्सप्लोरर

अलीगढ़ : फौजी को था पत्नी के चरित्र पर शक, 7 लाख की सुपारी देकर करा दी हत्या

अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र निवासी गुलवीर सिंह की लड़की गुडि़या की शादी चार वर्ष पहले नागल खुर्द निवासी मनोज के साथ हुई थी. मनोज जम्मू कश्मीर में आर्मी में तैनात है. मनोज को अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक था.

अलीगढ़ : अलीगढ़ में एक फौजी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए सुपारी देकर हत्या करा दी. हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ. पुलिस ने आरोपी फौजी पति सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी फौजी काश्मीर में तैनात है. उसने प्लानिंग के तहत हत्या तब करवाई जब वो खुद कश्मीर ड्यूटी पर था ताकि किसी को उस पर शक ना हो. लेकिन जांच में उसकी प्लानिंग का खुलासा हो गया.

अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र निवासी गुलवीर सिंह की लड़की गुडि़या की शादी चार वर्ष पहले नागल खुर्द निवासी मनोज के साथ हुई थी. मनोज जम्मू कश्मीर में आर्मी में तैनात है. मनोज को अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक था. शक गहराता गया तो इसने गांव के ही विजयपाल को सात लाख रुपए में अपनी पत्नी की हत्या की सुपारी दे दी, जिसके लिए तीन लाख रुपए एडवांस भी दे दिए.

हत्या की सुपारी लेने वाले युवक विजयपाल ने गोंडा क्षेत्र के दो युवकों गौरव व रिंकू से मिलकर हत्या की प्लानिंग की और गुडि़या की रैकी करनी शुरू कर दी. 23 जनवरी को घर में किसी के न होने पर रात में घर में घुसकर उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को चुन्नी से बांधकर पंखे पर लटका दिया. इस संबंध में मृतक गुड़िया के पिता ने पति मनोज फौजी व गांव के योगेंद्र व नरेश आदि के खिलाफ दहेज हत्या का मुकद्दमा दर्ज कराया था.

जिसकी विवेचना सीओ खैर द्वारा की जा रही थी.पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गुडि़या की मौत फांसी लगाने से नहीं बल्कि गला दबाकर हत्या की गई थी. इसके बाद पति मनोज फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी की हत्या करवाने की बात स्वीकार की. फौजी मनोज ने बताया कि ड्यूटी पर रहते हुए यह काम इसलिए कराया था जिससे कि उस पर किसी को शक न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
यूपी चुनाव में AAP ने बदली रणनीति, पुरानी गलती नहीं दोहराएगी पार्टी
यूपी चुनाव में AAP ने बदली रणनीति, पुरानी गलती नहीं दोहराएगी पार्टी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget