एक्सप्लोरर

यूपी: कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों को मंजूरी, सीधे खाते में पहुंचेगा मुख्यमंत्री आवास योजना का पैसा

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में तय हुआ कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के सीधे खाते में पैसा पहुंचेगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल छह प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. प्रदेश सरकार के मंत्री व सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के लिए 12,000 करोड़ रुपये की जरूरत है. इसके लिए बैंकों के माध्यम से वित्तपोषण का प्रस्ताव पारित हुआ. इससे संबंधित दस्तावेज को कैबिनेट की मंजूरी प्रदान की गई है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि सिविल प्रक्रिया अधिनियम-1908 के तहत धारा-102 और धारा-115 के आपसी सुलह और मध्यस्थता से निपटाए जाने वाले विवाद अब उच्च न्यायालय की जगह जनपद अदालतों में सुने जा सकेंगे. इनकी जमानत राशि भी क्रमश: 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये और पांच लाख से बढ़ा कर 25 लाख रुपये कर दी गई है. इससे विवादों का जल्द निपटारा होगा. जिला जज के अलावा एडीजे भी मामले सुन सकेंगे. शर्मा ने बताया कि सरकारी प्रिंटिंग का काम पहले बाहरी एजेंसी को दिया जाता था. 2002 में इसे बंद कर दिया गया था. अब फिर से ई-टेंडर के जरिए निजी क्षेत्र को भी प्रिंटिंग का काम दिया जा सकेगा. इस काम में हालांकि सरकारी प्रेस को वरीयता दी जाएगी. इसके लिए 50 लाख, 1 करोड़ और 2 करोड़ की तीन श्रेणी फर्म की होगी. ईएसआई, जीएसटी और ईपीएफ रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा. मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के सीधे खाते में पैसा पहुंचेगा. प्रयागराज के उच्च न्यायालय परिसर में रोड, कांफ्रेंस हाल, वीआइपी सूइट 4399 लाख रुपये से बनेगा. साथ ही उच्च न्यायालय परिसर में वकील के चेम्बर और मल्टीलेवल पार्किंग का भी अनुमोदन किया गया है, जिस पर 530 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget