एक्सप्लोरर

यूपी: बरेली में कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, तनाव के बाद फोर्स तैनात

बरेली में कावड़ यात्रा निकालने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है. एक बार फिर हजारों की संख्या में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए हैं. हालात बहुत ज्यादा तनावपूर्ण होते देख भारी फोर्स और पीएससी को मौके पर तैनात किया गया है.

बरेली: बरेली का बिथरी इलाका एक बार फिर सुर्ख़ियो में है, शहर में कावड़ यात्रा निकालने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. एक बार फिर हजारों की संख्या में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए हैं. हालात बहुत ज्यादा तनावपूर्ण होते देख भारी फोर्स और पीएससी को मौके पर तैनात किया गया है. शहर की सड़कों पर हर तरफ बम भोले के जयकारे लगाते लोग और भीड़ को तीतर बितर करती पुलिस नजर आ रही है. ये मामला नेशनल हाइवे 24 की नकटिया पुलिस चौकी के सामने का है.

क्या है मामला सावन के आखिरी सोमवार से एक दिन पहले बिथरी चैनपुर के खजुरिया ब्रम्हनान गांव में करीब 50 कांवड़ियों का जत्था बदायूं के कछला घाट जल लेने जा रहा था. ये सभी मुस्लिम बाहुल्य गांव उमरिया होते हुए कछला जल लेने जा रहे थे लेकिन उमरिया गांव के लोगों ने कावड़ यात्रा का विरोध कर दिया और सड़कों पर सैकड़ो लोग जमा हो गए. जिसके बाद डीएम ने कावड़ यात्रा पर रोक लगा दी.

इस मामले पर बीजेपी के विधायक पप्पू भरतौल उर्फ राजेश मिश्रा ने कावड़ यात्रा को उमरिया गांव से निकालने की बात कही. उन्होंने कहा कि हर कीमत पर वहीं से कावड़ यात्रा निकलेगी. जिसके बाद कावड़िए धरने पर बैठ गए और पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया. यहां तक की गांव में जाने वाले हर रास्ते को पुलिस ने बंद कर दिया.

आज विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष पवन अरोड़ा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ खजुरिया गांव पहुंच गए और वहां धरना शुरू कर दिया. जिस वजह से दोनों समुदाय के लोग एक बार फिर सड़कों पर आ गए. हिन्दू समुदाय के लोगों का कहना है कि प्रशासन कावड़ यात्रा को निकलने नहीं दे रहा है जिस वजह से तनाव है.

इस मामले में डीएम वीरेंद्र सिंह का कहना है कि खजुरिया, उमरिया और नकटिया में तनाव को देखते हुए पुलिस पीएससी और मजिस्ट्रेट को तैनात कर गया है. उनका कहना है कि आज कुछ लोग गांव में ग्रामीणों को समझाने के लिए पहुंचे थे तभी कुछ अफवाह उड़ गई जिस वजह से लोग सड़कों पर आ गए हैं.खजुरिया के साथ-साथ उमरिया गांव में भी जबरदस्त तनाव है और गांव में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में तेज बारिश का अलर्ट, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- मौसम देखकर ही निकलें बाहर
महाराष्ट्र में तेज बारिश का अलर्ट, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- मौसम देखकर ही निकलें बाहर
Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जम्मू-कश्मीर: समग्र शिक्षा नीति की किताब पर विवाद, BJP का CM अब्दुल्ला पर निशाना, कहा- 'ये एकेडमिक जिहाद...'
जम्मू-कश्मीर: समग्र शिक्षा नीति की किताब पर विवाद, BJP का CM अब्दुल्ला पर निशाना, कहा- 'ये एकेडमिक जिहाद...'
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget