एक्सप्लोरर

महागठबंधन बिहार में बीजेपी नीत एनडीए को उड़ा देगा- शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा इस बार पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार महागठबंधन बिहार में बीजेपी नीत एनडीए के परखचे उड़ा देगा. इस सीट पर 19 मई को वोटिंग होनी है.

Lok sabha Election 2019: पटना साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को दावा किया कि 2014 का मोदी लहर पिछले पांच साल में कहर बन गया और महागठबंधन बिहार में बीजेपी नीत एनडीए को उड़ा देगा. उन्होंने पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में भी कहा कि कांग्रेस भले अलग लड़ रही है लेकिन बीजेपी उसी तरह साफ हो जाएगी. उत्तर प्रदेश में लखनऊ सीट से उनकी पत्नी को सपा-बसपा गठबंधन ने उम्मीदवार बनाया है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रचार के अंतिम दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महागठबंधन उन लोगों के परखचे उड़ा देगा. पटना साहिब से उनके खिलाफ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मैदान में हैं. इस सीट पर 19 मई को मतदान है. तीन दशक तक जुड़ाव के बाद पिछले महीने बीजेपी छोड़ने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि अगर एक पल के लिए मान लीजिए कि मैं मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज था, तो बताइए कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ बुरा सलूक क्यों किया गया. बीजेपी को बताना चाहिए कि अरुण शौरी जैसे बड़े बुद्धिजीवी अब इस तरह क्यों विरोध कर रहे हैं. यशवंत सिन्हा ने पार्टी क्यों छोड़ दी.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि दिक्कत यह थी कि मैं सच बोल रहा था. मैं नोटबंदी के कारण लोगों की परेशानी और अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान के बारे में बोल रहा था. जीएसटी के खराब क्रियान्वयन के बारे में बोल रहा था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget